Categories: हिमाचल

Covid19: हिमाचल में फिर बढ़ने लगे कोरोना के एक्टिव मामले, आज आए 243 मामले 145 हुए स्वस्थ

<p>हिमाचल प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामले फिर से बढ़ने शुरू हो गए हैं। कोरोना के इन बढ़ते मामलो को तीसरी लहर का संकेत माना जा रहा है। सरकार ने भी इसके चिंता जताते हुए कुछ बंदिशें शुरू कर दी है। सरकार ने अब बाहर से आने वाले लोगों को कोरोना नेगेटिव रिपोर्य या वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट साथ लाने पर विजार कर रही है। सरकार आगामी कैबिनेट बैठक में कुछ और बंदिशों पर भी फैसला ले सकती है।</p>

<p>बता दें कि 25 जुलाई तक हिमाचल में कोरोना के एक्टिव केस घटकर 800 के करीब पहुंच गए थे, जो अब बढ़कर 1508 हो गये हैं। बुधवार को भी प्रदेश में कोरोना के 243 नए मामले सामने आए हैं जबकि 145 लोग कोरोना को मात देने में सफल हुए हैं। वहीं, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना से 4 लोगों की जान भी चली गई है। इन 4 मौत के साथ ही प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़कर 3511 हो गया है।</p>

<p>आज आए मामलों में बिलासपुर से 16, चंबा 45, हमीरपुर 18, कांगड़ा 21, किन्नौर 3, कुल्लू 19, लाहौल-स्पीति 2, मंडी 72, शिमला 25, सिरमौर 4, सोलन 7 और ऊना से 11 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 206832 हो गया है। इसमें से 1508 मामले अभी एक्टिव हैं। प्रदेश में अब तक 201773 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं।</p>

<p>बता दें कि बुधवार को प्रदेश में कोरोना के 13884 सैंपल जांच के लिए लगाए गए हैं। इसमें से 13625 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं जबकि 229 पॉजिटिव आए हैं। अभी 30 सैंपल की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

4 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

4 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

4 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

5 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

20 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

20 hours ago