Follow Us:

सिरमौरः नाहन में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम, दोपहर तक आए कोरोना के 45 नए केस

पी.चंद |

जिला सिरमौर के डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में 70 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। महिला की कोरोना रिपोर्ट की भी पॉजिटिव आई है और वह अन्य डायबिटीज और हाइपरटेंशन जैसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त थी। महिला ने गुरुवार रात को इलाज के दौरान दम तोड़ा दिया था। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया। जहां पूरे प्रोटोकोल के साथ शुक्रवार सुबह उसका अंतिम संस्कार किया गया।

जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के किशनपुरा की रहने वाली बुजुर्ग महिला। सिविल अस्पताल पांवटा साहिब से उसे एक सितंबर को मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा था। बीती रात उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। सिरमौर जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. केके पराशर ने मामले की पुष्टि की है।

प्रदेश में कोरोना का कहर निरंतर जारी है। दोपहर तक 45 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक जिला चंबा में कोरोना के 31 नए मामले सामने आए हैं। चंबा जिला के भटियात उपमंडल मुख्यालय स्थित सिविल अस्पताल का डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा मंडी में 12, कुल्लू  और शिमला से एक-एक मामला सामने आया है। प्रदेश में आज 18 लोग ठाक भी हुए हैं। अब तक पॉजिटिव लोगों की संख्या 6 हजार 660 हो गई है औऱ 47 लोगों की मौत हो चुकी है।

देखें हर जिले की रिपोर्ट