धर्मशाला: जिला कांगड़ा में धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा उपचुनाव के लिए 71.30 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने यह जानकारी देते हुये बताया कि विधानसभा उपचुनाव शांतिपूर्ण रहा।
उन्होंने बताया कि धर्मशाला निर्वाचन क्षेत्र में कुल 86 हजार 603 मतदाता हैं। इनमें 42 हजार 702 महिला और 43 हजार 940 पुरुष वोटर हैं। इनमें से 31 हजार 28 महिला मतदाताओं और 30 हजार 31 पुरूष मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
91 मतदान केंद्रों में डाले गये वोट
धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में वोट डालने के लिए कुल 91 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनमें 90 सामान्य और एक क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन था। 54-मंदल मतदान कंेद्र को क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन की श्रेणी में रखा गया था। धर्मशाला निर्वाचन क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए 47 स्थानों और 63 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग भी की गई। धर्मशाला निर्वाचन क्षेत्र में चार आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे, जिनमें चीलगाड़ी, सिविल लाइंस, दाड़ी-3 और योल-2 शामिल हैं।
Shimla: हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जीएस संधवालिया होंगे। सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने केंद्र…
रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां के खेलो इंडिया रेजिडेंशियल अकादमी में टूर्नामेंट संपन्न kangra:…
द हंस फाउंडेशन की एमएमयू टीम द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कनौन में स्वास्थ्य शिविर…
समाचार फर्स्ट नेटवर्क भाजपा नेता रवनीत बिट्टू और शिव सेना नेता की राहुल गांधी पर…
समाचार फर्स्ट एजेंसी New Delhi: वन नेशन वन इलेक्शन होगा। यानि पूरे देश में एक…
Shimla/Chamba: हिमाचल प्रदेश में कांस्टेबल भर्ती जल्द होने वाली है। राज्य लोकसेवा आयोग जल्द…