हिमाचल

“2 से 9 अक्टूबर तक मनाया जायेगा 72 वां वन्यप्राणी सप्ताह”

2 से 9 अक्टूबर तक वन विभाग का वाइल्ड लाइफ विंग वन्य प्राणी सप्ताह मनाने जा रहा है जिसके तहत वन विभाग द्वारा कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।72वें वन्य प्राणी सप्ताह में इस बार का थीम “विकास एवम वन्य जीव मार्ग” रखा गया है। सप्ताह भर वाइल्ड लाइफ विंग अलग अलग कार्यक्रम जिसमें मिनी मैराथन, वर्कशॉप, पेंटिंग प्रतियोगिता सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित करेगा।

वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य अरण्यपाल वन्य प्राणी विंग अनिल ठाकुर ने बताया कि 72वे वन्यप्राणी सप्ताह के तहत प्रदेश में अलग अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और वन्य जीवों के प्रति लोगों को जागरुक किया जायेगा।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि हिमाचल में बंदरो की संख्या कम हो रही है। 2016 में की गई बंदरो की गणना के मुताबिक हिमाचल में बंदरो की संख्या 3 लाख 16 हज़ार है। प्रदेश में 1 लाख 76 हजार बंदरो की नसबंदी की गई है। अब फ़िर से हिमाचल में बंदरो की की गणना की जा रही है जो मार्च 2024 तक पूरी होगी। वन विभाग का वन्य प्राणी विंग बर्फानी तेंदुए की गणना कर चुका है। बर्फानी तेंदुए की अनुमानित संख्या 52 से 72 तक हो सकती है।

Kritika

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

5 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

10 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

10 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

10 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

11 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

11 hours ago