Follow Us:

हमीरपुरः घुमारवीं में आसमान से बरसी आफत, 8 परिवार बेघर कई पशु लापता

नवनीत बत्ता, हमीरपुर |

जिला बिलासपुर के करयालग गांव में आसमान से बरसी आफत से आठ परिवार बेघर हुए हैं। गौशाला में बंधे पशुओं का कोई पता नहीं है। हादसा भारी बारिश के कारण  लैंडस्लाइडिंग के कारण हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही विधायक राजेन्द्र गर्ग मौके पर पूरे प्रशासन के साथ पंहुचे व घटना से प्रभावित परिवारो को हर संभव सहायता करे का भरोसा दिया गया है। प्रशासन व पुलिस राहत कार्य में जुटे है और लापता पशुओं की खोज की जा रही है।

जनपद के कई हिस्सों में भी नुकसान हुआ है। प्रभावित परिवारो के लोगों ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई है। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली पर हिमाचल  के प्रवेश द्वार स्वारघाट के पास भारी भूस्खलन के कारण भी  रिहायशी को मकानों खतरा पैदा हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़- मनाली पर यातायात बंद कर दिया गया है और हजारों पर्यटक रास्ते में फंसे हुए है।