Follow Us:

24 घंटे में कोरोना के 81 मामले दर्ज़, कांगड़ा में 8, ऊना में 4, हमीरपुर में 19 मामले पॉजिटिव

पी. चंद, शिमला |

प्रदेश में सोमवार रात कोरोना मामलों में आज तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। रविवार से सोमवार रात 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 81 मामले दर्ज़ किए गए हैं। सोमवार के दिनभर में रिकॉर्ड 53 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। इनमें देर रात हमीरपुर से एक साथ 19 और कांगड़ा से 8 नए मामले शामिल हैं।

 

(दीक्षा बिलासपुर):- ऊना में हरोली उपमंडल के हीरा सब तहसील दुलैहड़ का 49 साल का व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। औऱ दूसरा मामला भी हरोली उपमंडल के गोंदपुर जयचंद का 39 साल का व्यक्ति जो दिल्ली से लौटा था।
ये दोनों दिल्ली से वापिस लौटा थे। इन्हें संस्थागत कवारन्टीन में रखा गया था औऱ अब इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

वहीं, अंब उपमंडल के 16 और 13 साल के दो भाई पॉजिटिव पाए गए है। दोनो की मां दो दिन पहले पॉजिटिव आई थी जबकि पिता कांगड़ा में पॉजिटिव पाए गए थे। दोनो को क्षेत्रीय अस्पताल में आइसोलेट किया गया है।