Categories: हिमाचल

बिलासपुर कॉलेज के 9 NCC कैडेट्स का प्री रिपब्लिक डे कैंप के लिए हुआ चयन

<p>जोगिन्दरनगर में हुए एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण कैंप में राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने महाविद्यालय का नाम रोशन किया। महाविद्यालय बिलासपुर में कार्यरत एनसीसी आर्मी विंग ऑफिसर् लेफ्टिनेंट जय चंद महलवाल ने बताया कि ये कैंप 18 जून से 27 जून तक चला। इस कैंप में महाविद्यालय के 27 कैडेट्स ने हिस्सा लिया तथा पूरे कैंप में लगभग 400 कैडेट्स ने हिस्सा लिया।</p>

<p>कैंप के दौरान कल्चरल एक्टिविटीज, ड्रिल कॉम्पिटिशन,टैंट पिचिंग, खो खो, वॉलीबॉल इत्यादि प्रतिस्पर्धाएं हुई। लेफ्टिनेंट जय महलवाल ने बताया कि हमारे महाविद्यालय के 2 कैडेट्स कल्चरल, तथा 7 कैडेट्स ड्रिल में अव्वल आते हुए प्री रिपब्लिक डे कैंप के लिए चयनित हुए जो कि महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है।</p>

<p>इसके इलावा सारजेंट सुमित टैंट पिचिंग कॉम्पिटिशन में प्रथम स्थान पर रहे। जो कैडेट्स प्री आर डी सी के लिए चयनित हुए उनके नाम कैडेट सुमित, सूरज, शाबिया, परवीन, कृतिका, शगुन, ऋतु देवी, भुवनेश्वरी, विपाशा व सुषमा है। महाविद्यालय प्राचार्य राम कृष्ण ने सभी कैडेट्स को बधाई दी।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(3319).jpeg” style=”height:913px; width:670px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

मनाली-लेह राजमार्ग (एनएच-03) यातायात की आवाजाही के लिए बहाल

बारालाचा दर्रा मार्ग का एक बड़ा हिस्सा बर्फ के कारण अभी वन-वे  दारचा से सरचू…

16 mins ago

बदलाव की ओर बढ़ रही है देश की जनताः नरेश चौहान

प्रधानमंत्री दस सालों का रिपोर्टकार्ड बताने के बजाए राम के नाम पर कर रहे हैं…

19 mins ago

बलद्वाड़ा के जंगल में लगी आग, जाइका और वन विभाग की टीम ने बुझाई

-हर रोज चीढ़ की पत्तियों में अग्निकांड की घटणा आ रही सामने -सीपीडी जाइका समीर…

22 mins ago

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

7 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

7 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

7 hours ago