Categories: हिमाचल

परवाणू: अब तक 92 लोग हुए डेंगू के शिकार, 2 दिन में सामने अाए 45 नए मामले

<p style=”text-align:justify”>परवाणू में डेंगू लगातार बढ़ रहा है। गत दो दिनों में ईएसआई अस्पताल परवाणू में डेंगू के 45 नए मामले पॉजीटिव पाए गए हैं। प्रशासन डेंगू को रोकने के लिए लगातार कसरत कर रहा है बावजूद इसके डेंगू के मामलों में कमी नही आई हैं। हालांकि डेंगू के ज्यादातर मामले पड़ोसी राज्य हरियाणा के कालका शहर के हैं, लेकिन परवाणू के डेंगू मरीजों की संख्या भी कोई कम नहीं है। परवाणू में डेंगू के ज्यादातर मामले ग्रामीण क्षेत्रों व स्लम एरिया से आ रहे हैं, जहां सफाई की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं है।</p>

<p style=”text-align:justify”>17 जुलाई तक डेंगू के 47 मरीज रिपोर्ट हुए थे लेकिन 19 जुलाई तक यह आंकड़ा 92 तक जा पहुंचा है। 2 दिनों में ही 45 नए मामले अस्पताल में पहुंचे जोकि प्रशासन और जनता के लिए चिंता का विषय है। परवाणू अस्पताल में आए कुल 92 मामलों में से 54 परवाणु तथा 38 मरीज कालका क्षेत्र के हैं।<br />
&nbsp;<br />
उधर, ईएसआई के प्रभारी डा. विनोद कपिल ने बताया कि अस्पताल में आने वाले डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 92 तक पहुंच गया है। अस्पताल में मरीजों के टैस्ट नि:शुल्क किए जा रहे हैं और उनके इलाज में कोई कमी नहीं रखी जा रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

11 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

11 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

13 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

14 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

15 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

15 hours ago