हिमाचल

विपक्ष के विरोध के बावजूद भी सदन में पारित हुआ लोकायुक्त संशोधन विधेयक

शीतकालीन सत्र के चौथे दिन लोकायुक्त संशोधन विधेयक 2021 चर्चा के बाद पारित किया गया। चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने संशोधन को नियमों के खिलाफ बताते हुए सरकार पर अपने चहेते को लाभ देने का आरोप लगाया।

आशा कुमारी ने कहा कि लोकायुक्त अध्यक्ष केवल सुप्रीम कोर्ट का जज या हाई कोर्ट कारिटायर मुख्य न्यायाधीश हो सकता है, लेकिन अब सरकार ने इसमें संशोधन कर हाई कोर्ट के रिटायर जज को लगाने का प्रावधान कर दिया है। ये संस्थान की गरिमा के खिलाफ है, क्योंकि मुख्यमंत्री को भी लोकायुक्त के दायरे में रखा गया है। मुख्यमंत्री के पद की गरिमा को देखते हुए इसमें यह प्रावधान किया गया था लेकिन सरकार ने इसमें अब संशोधन कर दिया। इसलिए कांग्रेस ने इसका विरोध किया है और कांग्रेस सरकार आने पर इस संशोधन को निरस्त भी किया जाएगा ताकि लोकायुक्त की गरिमा पहले की तरह बनी रहे।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

15 mins ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

23 mins ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

33 mins ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

  Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

46 mins ago

हरियाणा विधानसभा चुनाव: मतदान जारी, कैथल में सर्वाधिक वोटिंग

Chandigarh: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, जहां दोपहर 12 बजे तक 29.7…

57 mins ago

संजौली मस्जिद विवाद: स्थानीय लोगों को पार्टी बनाए जाने पर 4 बजे आएगा फैसला

Shimla: शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित अवैध निर्माण के मामले…

1 hour ago