हिमाचल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर फोन कर शातिर ने उद्योगपति से ठगे 71 हजार

हिमाचल प्रदेश में धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब प्रदेश में नेताओं के नाम से भी ठगी करने का काम शातिरों ने शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में एक शातिर व्यक्ति ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के नाम से फोन कर एक उद्योगपति से 71 हजार रुपये की डोनेशन लेकर ठगी को अंजाम दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उक्त व्यक्ति ने कई उद्योगपतियों को डोनेशन के लिए फोन किए हैं लेकिन अभी तक एक ही उद्योगपति द्वारा डोनेशन दी गई थी।

इस ठगी का पता तब चला जब उद्योगपति ने भाजपा अध्यक्ष का नंबर लेकर उनसे खुद बात की। ठगी का पता चलने पर उद्योगपति ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उद्योगपति विनोद कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि 11 दिसम्बर को उसे एक नंबर से फोन आया कि वह सांसद सुरेश कश्यप बोल रहा है। उक्त व्यक्ति ने आगे कहा कि सोलन जिले में एक मंदिर बनाया गया है, जहां पर करीब 5-6 हजार लोगों के लिए भंडारा किया जाना है, जिसके लिए डोनेशन चाहिए।

शिकायतकर्ता के अनुसार उसके बाद उसके कंपनी के प्रबंधक ने भी उस व्यक्ति के फोन नंबर पर कॉल की तो उसे भी पहले की तरह सब कुछ बताया और उस व्यक्ति ने अपना खाता नम्बर भेजा, जिसमें उन्होंने 71,000 रुपए ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद उन्होंने सुरेश कश्यप का सही नंबर लेकर उनसे बात की तो पता चला कि सुरेश कश्यप ने किसी भी व्यक्ति को कॉल करके डोनेशन लेने के लिए नहीं कहा है।

सुरेश कश्यप से बात होने के बाद उन्हें पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। एसपी बद्दी मोहित चावला ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। लोग ऐसे शातिर लोगों के झांसे में न आएं और बिना सच्चाई जाने किसी को डोनेशन न दें।

Samachar First

Recent Posts

आठ पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण, पांच को नई तैनाती

  Shimla: प्रदेश सरकार ने 13 पुलिस अधिकारियों (HPS)के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए…

33 mins ago

हिमाचल के मंदिरों में डिजिटल सेवाओं के विस्तार के लिए बनेगी राज्यव्यापी नीति : उपमुख्यमंत्री

Una : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को कहा कि राज्य में डिजिटल प्रौद्योगिकी के…

50 mins ago

हिरासत में सोनम वांगचुक का अनिश्चितकालीन अनशन शुरू, मचा सियासी घमासान, दिल्‍ली सीएम को मिलने से रोका

New Delhi/ Agencies: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और दिल्ली सीमा पर हिरासत में लिये गए…

5 hours ago

iPhone डिलीवरी के बाद कैश देने के बजाय कर दी डिलीवरी बॉय की हत्या

  Allahbad/Agencies: उत्तर प्रदेश की राजधानी में 30 वर्षीय एक डिलीवरी ब्वाय की हत्या कर…

5 hours ago

Boss बना रहे थे टार्गेट पूरा करने का दवाब, एरिया मैनेजर ने फंदे से लटककर दे दी जान

सुसाइड नोट पर उच्‍चाधिकारियों पर आरोप पत्‍नी की तरफ से दी शिकायत पर मामला दर्ज…

6 hours ago

हिमाचल पुलिस में कांस्‍टेबल नहीं अब कमांडो भर्ती, नवरात्र में लोक सेवा आयोग भर्ती जारी करेगा विज्ञापन

  Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्‍टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…

8 hours ago