हिमाचल

हिमाचल पुलिस को ई-गवर्नेंस में रजत पुरस्कार

हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा बद्दी में शुरू की गई ‘तीसरी आंख’ मुहिम को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस में रजत पुरस्कार मिला है। हिमाचल पुलिस ने औद्योगिक नगरी में बेहतर निगरानी और जांच के लिए बद्दी पुलिस जिले में सीसीटीवी कैमरों का जाव बिछा दिया है। पुलिस को ये पुरुस्कार प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग, गृह मंत्रालय की तरफ से नवाजा गया।

डिजीपी संजय कुंडू ने कहा कि ये एक बड़ी उपलब्धि है कि हम औद्योगिक इकाइयों की मदद से इस योजना को सफलता से लागू कर पाए। इस के चलते 5,000 औद्योगिक इकाइयों वाले इस क्षेत्र में कत्ल, लूटपाट जैसे जुर्म हल हो सके। उन्होंने एसपी रोहित मलपानी को इस योजना के सही तरीके के लागू करवाने पर बधाई भी दी। डीजीपी ने कहा कि अब इन योजनाओं प्रदेश के बाकी शहरों में भी लागू किया जाएगा।

आपको बता दे कि ‘तीसरी आंख’ योजना के अंतर्गत बद्दी पुलिस जिले में 2,038 सीसीटीवी केमरे लगाए गए थे। इन में से 1,845 पब्लिक प्राइवेट मॉडल के तहत 2.45 करोड़ रुपये की लागत से लगाए गए थे। योजना सुचारु रूप से चले इसके लिए 24X7 विंग का भी गठन किया गया। कैमरों को गूगल मैप के साथ जियो-टैग किया गया और वाहनों पर लगे कैमरों से निगरानी भी रखी गई।

इस योजना के चलते बद्दी में लूटपाट के मामलों में 2020 में 2018 के मुकाबले 37 प्रतिशत की कमी आई थी। और तो और 2018 में जंहा 21.84 मामलों में ही चोरी हुआ सम्मान वापस होता था 2020 में ये आंकड़ा बढ़ कर 77.10 पर पहुंच गया।

Samachar First

Recent Posts

सातवें चरण के मतदान से पहले शिमला में जुटे इंडिया गठबंधन के नेता

हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में मतदान होना है. इससे पहले शिमला में…

1 hour ago

मतदान के लिए राज्य निर्वाचन विभाग ने शुरू किया साइकिल अभियान

जून को हिमाचल प्रदेश में होने वाले लोकसभा और विधानसभा उप चुनाव के लिए मतदान…

3 hours ago

भारत और हिमाचल में कांग्रेस पार्टी का ग्राफ तेज गति से गिर रहा: बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि पूरे भारत में और हिमाचल प्रदेश…

5 hours ago

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भेंट की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से आज राजभवन में पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भेंट…

20 hours ago

कांग्रेस का रंग के आधार पर भारतीयां को बांटने का सपना नहीं होगा पूरा: भारद्वाज

धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने शाहपुर मंडल में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते…

20 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के लिए चार प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

धर्मशाला, 13 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि सोमवार को कांगड़ा-चंबा…

20 hours ago