Follow Us:

कांगड़ा: अस्पताल के लिए निकली महिला अचानक लापता, पुलिस ने खंगाली CCTV फुटेज

मृत्युंजय पुरी |

कांगड़ा की एक महिला के अचानक लापता होने की ख़बर है। बताया जा रहा है कि महिला अस्पताल गई थी और उसके बाद लौटकर घर नहीं पहुंची है। नाते रिश्ते दारों ने तलाशा पर महिला का कोई पता नहीं चल सका है। ऐसे में हेल्पिंग हैंड नगरोटा भी महिला की तलाश के लिए आगे आया है लेकिन अभी तक महिला का कोई पता नहीं चल सका है।

बताया जा रहा है कि 31 वर्षीय सपना देवी कांगड़ा और टांडा के बीच गीदड़बल्ला जगह की रहने वाली है। वह यहां से बीते रोज कांगड़ा सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए गई थी। इसके बाद शाम 5 बजे उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया है और घर नहीं पहुंची। पुलिस को सूचित कर दिया गया है, जबकि खोजकर्ताओं ने 7018285615 इस नंबर पर संपर्क करने की बात भी कही है।

लापता हुई महिला गीदड़बल्ला निवासी सपना देवी का पति वीर सिंह मैक्लोडगंज में होटल में काम करता है। महिला के रिश्तेदारों ने बताया कि उसे सिर में दर्द था और दवाई लेने के लिए सिविल अस्पताल कांगड़ा गई थी। कांगड़ा में जब दवाई ले रही थी और लाइन पर लगी थी तो अपने मायके में उसकी बात हुई है। महिला ने कहा था कि दवाई ले ली है और अब सब्जी लेने के लिए जा रही है। सब्जी लेने के बाद घर जाकर उनसे बात करेगी, लेकिन महिला घर नहीं पहुंची। महिला के दो बच्चे नौ साल की लड़की और चार साल का लड़का है व सास-ससुर हैं।

महिला के जीजा ने बताया कि पूरा परिवार ही उसे तलाश रहा है पर उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। मायके में महिला ने बात भी की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। महिला की तलाश पुलिस ने भी जारी रखी है। सीसीटीवी फुटेज को भी जांचा जा रहा है। अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।