Follow Us:

ऊना: घर में घुसा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल

समाचार फर्स्ट |

ऊना के दुर्गा कॉलोनी में मकान में देर रात अचानक एक तेंदुआ घुस गया। तेंदुए के घर में घुस आने की खबर के बाद लोगों में दहशत फैल गई। घर में गमले के पीछे छिपे तेंदुए को देख घरवालों के भी होश फाख्ता हो गए।

जानकारी के मुताबिक ऊना जिले की दुर्गा कॉलोनी में बुधवार देर रात एक घर में तेंदुआ घुस आया। तेंदुआ घर के बाहर रखे गमलों के पीछे छिपा बैठा था।

घरवालों का कहना है कि उन्हें तेंदुए के गमले के पीछे बैठे होने की भनक तक नहीं लगी। जैसे ही उन्हें पता चला तुरंत वन विभाग की टीम को सूचित किया। वहीं, घर में तेंदुआ घुस आने का पता चलते ही तेंदुए को देखने के लिए देर रात को लोगों की भीड़ लग गई।

स्थानीय लोगों द्वारा रिहायशी इलाके में तेंदुआ घुस आने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद तेंदुए पर काबू पा लिया। तेंदुए को ट्रेंक्यूलाइजर देकर बेहोश किया गया। तेंदुए के बेहोश हो जाने के के बाद वन विभाग की टीम उसे साथ ले गई।