Categories: हिमाचल

बिलासपुर के एक पॉजिटिव युवक ने बढ़ाई चिंता, ट्रेवल हिस्ट्री छुपाकर घुमता रहा

बिलासपुर के झंडुता उपमड़ल के बड़गांव के रहने वाले युवक ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी गई है। देर रात यह युवक पॉजिटिव आया है, पर यह युवक घर पर था ही नहीं और पुलिस के द्धारा कहीं दूसरे राज्य से पकड़ कर लाया गया है। यह युवक मार्केटिंग का काम करता था और इसने अपनी ट्रेवल हिस्ट्री छुपाइ है। यह युवक किसी कार्य के लिए पुलिस चौकी बिलासपुर भी गया था जिसके चलते चौकी को भी बंद कर दिया गया है। प्रशासन औऱ संबधित क्षेत्र का प्रशासन कुछ भी बताने से हिचहिचका रहा है।

जानकारी के अनुसार इस युवक को सुबह पौने पांच बजे कोविड आयुर्वेदिक अस्पताल चांदपुर पहुंचाया गया है। जिला प्रशासन को जब इस युवक के बारे में पता लगा कि यह पॉजिटिव आया है तो इसको खोजने लगे जिससे बताया जा रहा है कि यह युवक बाहरी राज्य में चला गया था। जिससे संपर्क साधने के बाद उसे लाया गया है। युवक अपने परिजनों के साथ बिलासपुर शहर के रौड़ा सैक्टर में किराए के कमरे में रहता था और झंडुता उपमड़ल के बड़गांव क्षेत्र में इसके घर है।

प्रश्न यह उत्पन्न होता है कि जब युवक का रैडम टैस्ट 17 तारीख को लिया गया था तो प्रशासन ने उसपर निगरानी क्यों नहीं रखी या उसे कंवारटीन क्यों नहीं किया गया था। यह युवक मार्केटिंग का कार्य करता था। जिससे शहर और कई जिलों में यह घूमा हुआ है। एतिहात के तौर पर बिलासपुर की पुलिस चौकी को भी तुरंत प्रभाव से लोगों के आने जाने के लिए बंद कर दिया गया है और युवक के विरुद्ध मामला दर्ज़ करने की प्रक्रिया चला दी गई है। एसपी दिवाकर शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस चौकी बिलासपुर शहर को लोगों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।

जिला सोलन के बद्दी की एक 52 साल की महिला भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जानकारी के अनुसार यह महिला पहले कोरोना प़जिटिव के संपर्क में आई है।

Samachar First

Recent Posts

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

4 hours ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

4 hours ago

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

7 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

7 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

7 hours ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

20 hours ago