Categories: हिमाचल

खतरे से खाली नहीं इस पुल का सफर, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

जिला कुल्लू के भुंतर में पुल बंद और वामतट मार्ग पर फोरलेन का कार्य चल रहा है। इस वजह से लोगों को जाम की समस्या के कारण बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई वाहन चालक शॉर्टकट के चक्कर में पिरड़ी फुटब्रिज का सहारा ले रहे हैं। पिरड़ी फुटब्रिज के ऊपर से कई बार एक साथ 3-3 छोटे वाहन गुजर रहे हैं। इस पुल की क्षमता से अधिक भार के चलते कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। दोपहिया वाहन इस पुल से आसानी से पार हो सकते हैं, लेकिन अन्य चौपहिया छोटे वाहनों का इस पुल के ऊपर से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। 2 वर्ष पहले भी एक स्कॉर्पियो गाड़ी इस पुल पर करीब 3 घंटे तक फंसी रही थी।

गौरतलब है कि 2 साल पहले हरियाणा के आधा दर्जन से अधिक सैलानी भी पुल पर फंसी इस स्कॉर्पियो गाड़ी में फंस गए थे। दोनों ओर से गाड़ी के दरवाजे होने के कारण सैलानी गाड़ी से उतर भी नहीं पा रहे थे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से इस गाड़ी को पिरड़ी तरह पहुंचाया था।

छोटे वाहनों की आवाजाही बंद की जानी चाहिए

पुल भी इतना तंग है कि जब इसके ऊपर से कोई गाड़ी गुजरे तो उसके साथ किसी राहगीर का चल पाना तक मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इस फुटब्रिज से छोटे वाहनों की आवाजाही बंद की जानी चाहिए। यदि समय रहते ऐसा नहीं किया गया तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। पिरड़ी की ओर से पुल पार करने के बाद नाले में ऐसा अंधा मोड़ है, जहां पूर्व में भी कई बार वाहन पलट चुके हैं।

DC कुल्लू युनूस का कहना है कि इस संदर्भ में अधिकारियों को निर्देश जारी किए जाएंगे। भूतनाथ पुल से आने-जाने की व्यवस्था रहेगी। किसी भी बड़े हादसे से बचने के लिए कोई अन्य व्यवस्था करवाई जाएगी।

Samachar First

Recent Posts

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के परिणाम पर छात्रों का रोष, जांच की उठी मांग

Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…

7 hours ago

डॉ. उदय बने धर्मशाला जोनल अस्पताल के नए चिकित्सा अधिकारी

Dharamshala: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. उदय ने अब धर्मशाला जोनल अस्पताल में…

7 hours ago

अब पहली तारीख को वेतन, 9 को पेंशन

Shimla: सरकारी कर्मचारियों को सितम्बर माह का वेतन 1 अक्तूबर तथा पेंशन का भुगतान 9…

10 hours ago

विधवा-एकल नारियों को गृह निर्माण के लिए मिलेगा अनुदान: बाली

विधवा-एकल नारियों को गृह निर्माण के लिए मिलेगा अनुदान: बाली बेटी है अनमोल तथा शगुन…

10 hours ago

अध्यापक बदलाव की धुरी: राजेश धर्माणी

Mandi; शिक्षण एक बहुत ही उत्तम कार्य है और अध्यापक बनना गौरव की बात…

11 hours ago