Follow Us:

धर्मशाला में बोले AAP नेता, अब जनता आम आदमी को चुनेगी-खास आदमी को नहीं

मृत्युंजय पुरी |

आम आदमी पार्टी पंजाब में जीत के बाद अब हिमाचल में जड़े मजबूत करने में जुट गई है। धर्मशाला में दोबारा सरकार बनाने का दावा करते हुए मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि चुनाव लड़कर सरकार बनाएंगे औऱ हिमाचल के लोगों को फ्री बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएगी। पार्टी ने पंजाब मे 117 मे से 92 सीटे जीती हैं और इसी प्रकार अब हिमाचल मे भी आगामी चुनाव लडे़गी और जीत हासिल करेगी।

उन्होंने बताया कि सभी 68 विधानसभा सीटो मे संगठन को गठित किया गया है। हिमाचल में शिक्षा और स्वास्थ्य मुख्य मुद्दे रहेंगे। अबकी बार आम आदमी को जनता चुनेगी, क्योंकि अब लोग खास आदमी से परेशान हो चुकी है। हिमाचल मे भी सरकार बनने पर दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर सुविधाएं दी जाएंगी। आम आदमी पार्टी द्वारा बिजली और स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं जो फ्री दी जाती है उसके लिए आम जनता के ही टैक्स के पैसे इस्तेमाल होते है। ये जनता का हक है जिसके लिए वह पहले ही भुगतान कर चुके है।

‘कांग्रेस-भाजपा को लगने लगा डर’

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस को अभी से ही आम आदमी पार्टी से डर लगने लगा है। 5 साल भाजपा, 5 साल कांग्रेस इस खेल को अब आम आदमी पार्टी खत्म करने वाली है। पंजाब के बाद आम आदमी पार्टी का पूरा फॉक्स हिमाचल के चुनावों पर है। आज धर्मशाला में 72 लोग आम आदमी पार्टी से जुड़े है और यह सिलसिला प्रदेश के हर कोने में देखा जा रहा है। लगातार आम आदमी पार्टी का कुनबा भी बढ़ता जा रहा है।