<p>मंडी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगवाईं में महिला डॉक्टर के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया है। नगवाईं अस्पताल में कार्यरत महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि शाम 4 बजे के लगभग एक युवक ओपीडी में आया, जिसने अपना चेहरा और सिर ढक रखा था। डाक्टर ने बताया कि उस व्यक्ति के चेहरे पर काफी चोटें आई हुई थीं। वह व्यक्ति उसका इलाज करने के लिए कहने लगा। महिला डाक्टर ने कहा कि उस व्यक्ति का चेहरा देख कर लग रहा था कि मार-पिटाई का केस है, इसलिए उन्होंने उसे पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए कहा।</p>
<p>यह बात सुनते ही उक्त युवक भड़क गया तथा गाली-गलौच करता हुआ अस्पताल से चला गया। महिला डॉक्टर ने मांग की है कि अस्पतालों में महिला डाक्टरों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाएं। यह सारा वाकया अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में भी रिकॉर्ड है। महिला डाक्टर ने इसकी शिकायत पुलिस थाना औट में भी की है।</p>
<p> </p>
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…
मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्नी थी आशा…
Shimla: सरकार ने तीन आईपीएस और 2 एचपीएस के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी…
Sangrur: खनौरी बॉर्डर पर किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मरने वाले…
सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…
New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…