इस मंदिर में पति-पत्नी का एक साथ पूजा करना है वर्जित, जानिए क्या है रहस्य

देवभूमि हिमाचल में बहुत से धार्मिक स्थान हैं। भारत में जहां दंपति के एक साथ पूजा करने को शुभ माना जाता है, वहीं शिमला के रामपुर नामक स्थान पर मां दुर्गा का ऐसा मंदिर स्थित है, जहां पति-पत्नी एक साथ मां की पूजा या माता की प्रतिमा के दर्शन नहीं कर सकते। यदि कोई दंपति मां की प्रतिमा के दर्शन कर ले तो उसे दंड भुगतना पड़ता है। हिमाचल का यह मंदिर श्राई कोटि माता के नाम से विख्यात है। दंपति मां का पूजन और दर्शन अलग-अलग करते हैं।

परंपरा का कारण

किंवदन्ती के अनुसार भोलेनाथ ने अपने दोनों पुत्रों श्री गणेश और कार्तिकेय को पूर्ण ब्रह्मांड की परिक्रमा करने को कहा था। कार्तिकेय तो अपने वाहन मयूर पर ब्रह्मांड का चक्कर लगाने हेतु चले गए परंतु गणेश जी ने अपने पिता शिव और माता पार्वती की परिक्रमा की अौर कहा कि उनके चरणों में ही पूरा ब्रह्मांड है। कार्तिकेय के वापिस आने तक गणेश जी का विवाह हो गया था। जिसके कारण वे रुष्ट हो गए थे अौर उन्होंने प्रण लिया की वह विवाह नहीं करेंगे। श्राईकोटी में दरवाजे पर आज भी गणेश जी सपत्नीक स्थापित हैं। कार्तिकेय जी के प्रण से माता पार्वती गुस्सा हो गई थी अौर उन्होंने कहा था कि जो दंपति इक्ट्ठे उनके दर्शन करेगें वह अलग हो जाएंगे। इसी कारण यहां पति-पत्नि इक्ट्ठे पूजा नहीं करते।

सदियों से लोगों की आस्था का केंद्र है ये मंदिर

सदियों से यह मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र रहा है। इसकी देख-रेख माता भीमाकाली ट्रस्ट करता है। मंदिर का रास्ता घने वनों से होकर जाता है, जहां देवदार के पेड़ इसे और अधिक आनंदमय बनाते हैं। शिमला से वाहन और बसों के द्वारा नारकंडा और उसके बाद मश्नु गावं से होते हुए मंदिर तक पहुंचते हैं। इस मंदिर की समुद्र तल से ऊंचाई 11000 फीट है।

Samachar First

Recent Posts

ए. शैनामोल मंडी की नई मंडलायुक्त, संदीप कदम को शिमला की जिम्मेदारी

पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश क्लिक करें और पढें पूरी सूची Shimla:…

39 mins ago

HP Board परीक्षाओं में 50% प्रश्न होंगे योग्यता आधारित, जानें नई व्यवस्था

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…

2 hours ago

Mandi: पति को कुंए में डूबा देख पत्‍नी ने भी लगाई छलांग, दोनों की दर्दनाक मौत

मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्‍नी थी आशा…

3 hours ago

तीन आईपीएस और दो एचपीएस के तबादले, जानें किसे मिली कौन सी पोस्टिंग

Shimla: सरकार ने तीन आईपीएस और 2 एचपीएस के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी…

3 hours ago

खनौरी बॉर्डर पर किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

Sangrur: खनौरी बॉर्डर पर किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मरने वाले…

3 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद में ओवैसी की एआईएमआईएम पार्टी की एंट्री, हाईकोर्ट में पीआईएल की तैयारी

सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…

6 hours ago