हिमाचल

ABVP ने लगाए कांग्रेस सरकार पर विश्वविद्यालयों का स्तर गिराने के आरोप

छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कांग्रेस सरकार पर प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थाओं के शोषण के आरोप लगाए हैं और कहा है कि सरकार सभी विश्वविद्यालयों का स्तर गिराने में लगी हुई है। शिक्षकों की भर्ती में भाई भतीजावाद को बढ़ावा देकर कॉन्ग्रेस के लोगों को नियुक्तियां दी रही है।

शिमला में पत्रकार वार्ता कर एबीवीपी के प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश के दूसरे विश्वविद्यालय सरदार पटेल विश्वविद्यालय, मंडी में भी शिक्षकों को बायोमेट्रिक हाज़िरी का बहाना बना कर उनकी तनख्वाह नहीं दी जा रही। जिस कारण अध्यापक संघ भी विश्वविद्यालय में अपने कामकाज को छोड़ने के लिए तैयार हैं जिसके चलते छात्रों की पढ़ाई पर असर पड़ेगा।

वहीं प्रदेश के दो प्रमुख कृषि विश्वविद्यालयों, वानिकी विश्वविद्यालय नौणी व कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में भी सरकार अपना हस्तक्षेप बढ़ाने में लगी है। सरकार के रवैये के कारण छात्रों को स्कूल से भी कम सुविधाओं के साथ शिक्षा ग्रहण करनी पड़ रही है। एबीवीपी ने चेताया कि अगर सरकार ने जल्द से जल्द शिक्षण संस्थानों में मनमाना हस्तक्षेप बंद ना किया तो भविष्य में सरकार को छात्रों का रोष झेलना पड़ेगा।

Kritika

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago