Follow Us:

ABVP ने खोला अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा, भ्रष्टाचार को संरक्षण देने के लगाए आरोप

पी.चंद |

बीजेपी की छात्र इकाई एबीवीपी अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एबीवीपी ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में भाजपा भ्रष्टाचार को समर्थन दे रही है। एबीवीपी ने सरकार और नौणी विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ आज उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।

ABVP के विवि अध्यक्ष आकाश नेगी ने बताया कि नौणी विश्वविद्यालय के भ्रष्ट कुलपति को बर्खास्त करने की बजाए सरकार सेवा विस्तार दे रही है। प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रही है। नौणी विश्वविद्यालय में भाई भतीजावाद बढ़ाया जा रहा है। एबीवीपी पहले भी इसके खिलाफ आवाज उठा चुकी है लेकिन प्रदेश सरकार कार्यवाही करने की बजाए इसे संरक्षण दे रही है। एबीवीपी ने सरकार से सख्त कार्यवाही की मांग की है। ABVP ने कहा कि अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो एबीवीपी पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगी।