Follow Us:

धर्मशाला में ABVP ने JNU में बामपंथियों की अभद्रता को लेकर किया धरना प्रदर्शन

मनोज धीमान |

स्वामी विवेकानंद की मूर्ति तोड़ने का बवाल थम नहीं रहा है। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी दिल्ली कैंपस में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति को तोड़ने और अभद्र बातें लिखने पर आज  जिला कांगड़ा के  धर्मशाला कॉलेज में ABVP ने धरना प्रदर्शन किया। ABVP ने की खुली चेतावनी देते हुए कहा कि बामपंथी छात्र संघों पर नकेल कसने कसी जाए। साथ ही सरकार से अपील की है कि वह जेएनयू  मामले में हस्तक्षेप करे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि स्थिति सामान्य नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी दिल्ली एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। बीते रोज जेएनयू कैंपस में स्थित स्वामी विवेकानंद की मूर्ति को अपमानित करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर कुछ लोगों ने ईंट और पत्‍थर फेंके साथ ही जिस चबूतरे पर प्रतिमा को स्थापित किया गया है। वहां पर अभद्र टिप्पणियां और भड़काऊ बातें लिखी हैं। फिलहाल प्रतिमा को कपड़े से ढंक दिया गया है जिसका जल्द ही उद्घाटन किया जाना था। इस शर्मनाक हरकात का जिम्मेदार कौन है? अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है। मामले की जांच जारी है, लेकिन अंदेशा इसी बात का जताया जा रहा है कि वो छात्र संगठन जो बीते दिनों यूनिवर्सिटी द्वारा की गई फीस वृद्धि के खिलाफ सड़कों पर थे उन्हीं में से किसी ने ये हरकत की है।