हिमाचल

कांगड़ा जिला में चिह्न्ति होंगे दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पाट्स: डीसी

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि लोक निर्माण विभाग, पुलिस विभाग, एनएचएआई और परिवहन विभाग बेहतर आपसी समन्वय से कार्य करते हुए दुर्घटना संभावित प्रमुख ब्लैक स्पॉट्स को चिन्हित करें और इसकी जानकारी प्रशासन को उपलब्ध करवाएं। उन्होंने ऐसे स्थानों पर सड़क सुरक्षा नियमों से संबंधित साइनबोर्ड और होर्डिंग्स लगाए जाएंगे। ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में दोपहिया वाहन और स्कूली बच्चों को ले जाने के लिए उपयोग में लाई जा रही निजी टैक्सी के निरीक्षण को लेकर 20 से 26 नवम्बर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। सप्ताह भर चलने वाले इस अभियान में वाहनों की सड़क सुरक्षा संबंधित जांच करने के साथ वाहन चालकों को रोड सेफ्टी नियमों के तहत जागरुक किया जाएगा।

उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा को लेकर सर्वोच्च न्यायालय, भारत सरकार और राज्य सरकार के निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश विभागों को दिए। डीसी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और परिवहन विभाग को निर्देश दिए हैं कि जिले में काम कर रही.

प्रमुख ट्रक तथा टैक्सी यूनियन से संपर्क कर चालकों के लिए विशेष मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी चालकों और कर्मचारियों के लिए भी इन चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

Kritika

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

42 mins ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

60 mins ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

1 hour ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

1 hour ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

17 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

17 hours ago