Follow Us:

पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े के मुख्य अरोपी विक्रम के साथी ने किया आत्मसमर्पण

|

पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े में साल्वर और हाईटेक उपकरणों के सहारे पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा पास करवाने के मामले के मुख्य आरोपी बिक्रम चौधरी के बाद अब दूसरे मुख्य आरोपी केतन चौधरी ने भी कल एसपी कार्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया। केतन 26 भी बिक्रम के ही जवाली तहसील के लुधियार गांव का रहने वाला है। केतन को भवारना पुलिस थाने ने हिरासत में ले लिया है। बता दें की पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े में अब तक 37 गिरफ्तारियां हो चुकी है।

मुख्य आरोपी बिक्रम ने पूछताछ में केतन समेत 10 आरोपियों के नाम पूछताछ में पुलिस को बताए थे। एसपी विमुक्त रंजन ने आरोपी केतन के आत्मसमर्पण की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आज आरोपी को पालमपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि जमा दो तक पढ़ाई करने के बाद केतन ने कमाई का आसान जरिया अख्तियार कर लिया।