Follow Us:

जिला प्रशासन धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरतः ADC

|

अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा राघव शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन कांगड़ा जिला में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और जिला के मन्दिरों का इतिहास एवं महत्व राष्ट्रीय मानचित्र पर लाने हेतू प्रयासरत है। शर्मा ने कहा कि जिला के प्रमुख मन्दिरों पर डॉक्यूमेंट्री फिल्में बनवाई जा रही हैं। इन डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को राज्य के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थानों में प्रदर्शित किया जाएगा और होटलों में दर्शाया जाएगा। देश के अन्य राज्यों में भी इन्हें भेजने के प्रयास किये जाएंगे ताकि धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित किया जा सके।