<p>धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के संधोल तहसील की कून पंचायत उप चुनाव को लेकर सुर्खियों में है। बता दें कि कून पंचायत संधोल क्षेत्र की निर्विरोध पंचायत ऱही। यह धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की पहली निर्विरोध पंचायत रही है। लेकिन इस पंचायत के उप-प्रधान करन गुलेरिया ने निजी कारण से 6 महीने पहले इस्तीफा दिया ओर वह सीट खाली हो गई। 6 महिने के बाद इसी पंचायत में उप-प्रधान का उप चुनाव हुआ।</p>
<p>वहीं, उप प्रधान चुनाव मैदान में फिर उतर आए। जिसमें पूर्व उप-प्रधान करन गुलेरिया ने अपने प्रतिद्वधि कुलदीप राज को 37 मतों से पराजित किया।</p>
<p>लेकिन, हैरानी तब हुई जब डेढ़ साल साल से कून पंचायत के वार्ड नं. 5 के सदस्य नत्थू राम के निधन से रिक्त पड़ी सीट पर चुनाव करवाना प्रशासन भूल गया है। यह पद डेढ साल से रिक्त पड़ा है। लेकिन किसी ने इस और ध्यान ही नही दिया जबकि हिमाचल के सभी पंचायत के उप चुनाव कुछ दिन पहले ही संप्पन हुए है। कून पंचायत के वार्ड सदस्य का देय कहां जा रहा है।यह भी जांच का विषय है वहीं इस वार्ड का डेढ वर्ष से कार्य कौन करवा रहा है तथा प्रशासन की इस चूक का नतीजा कून के वार्ड नं. 5 के लोग क्यूं भूगत रहे हैं इसकी जांच होना अनिवार्य है।</p>
<p>पंचायत निरिक्षक सुरेश ने कहा कि अभी वह कुछ समय पहले ही उनकी यहां तैनाती हुई है वह इस मामले को उच्च अधिकारीयों से उठाएगें। उन्होंने ने बताया कि इस मामले कि जानकारी आपके द्वारा ही चली। यह मामला काफी गंभीर है पंचायत प्रधान और सचिव से इस मामले की जानकारी ली जाएगी।</p>
पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश क्लिक करें और पढें पूरी सूची Shimla:…
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…
मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्नी थी आशा…
Shimla: सरकार ने तीन आईपीएस और 2 एचपीएस के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी…
Sangrur: खनौरी बॉर्डर पर किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मरने वाले…
सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…