Follow Us:

बिलासपुर: मेक्सिको के अस्पताल में एडमिट अश्विनी की हालत में सुधार, चाचा ने लगाई विदेश मंत्री से गुहार

सुनिल |

अमेरिका के मेक्सिको में एक निजी अस्पताल में एडमिट अश्विनी कुमार की हालत में अब काफी सुधार हो चुका है। अस्पताल में अश्विनी के चाचा शेर सिंह उसका ध्यान रख रहे हैं। अश्विनी की हालत मे सुधार होने पर एक बार फिर परिजनों ने विदेश मंत्री से उन्हें देश वापस लाने के लिए मदद की गुहार लगाई है।

अश्विनी कुमार की मां ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के सामने एक बार फिर झोली फैलाई है। उन्होंने कहा कि मेक्सिको में अब उनके बेटे की हालत में काफी सुधार है। अश्विनी के चाचा शेर सिंह को लोगों से कर्जा उठाकर परिजनों ने मेक्सिको भेजा है, अब उन दोनों को भारत वापस लाने के लिए परिजनों के पास पैसे  नहीं हैं। अश्विनी की मां का कहना है कि वे बेहद गरीब परिवार से संबंध रखते हैं और वे उन्हें घर वापस लाने तक का खर्चा नहीं उठा सकते। इसलिए विदेश मंत्री से गुहार है कि वे उन्हें सही-सलामत घर पहुंचाने में मदद करे।

गौर हो कि हिमाचल के मंडी जिले के रहने वाले अश्विनी पिछले चार साल से अमेरिका के एक होटल में काम करते हैं। जुलाई के पहले हफ्ते में सूचना मिली थी कि अश्विनी घायल हालत में होटल के बाहर पड़ा मिला था। जिसके बाद उसे मेक्सिको के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अश्विनी की हालत का पता चलने के बाद परिजनों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से परिवार की मदद की गुहार लगाई थी।