Categories: हिमाचल

प्रदेश को ड्रग्स का गढ़ कहे जाने पर एडवोकेट ने उर्मिला मातोंडकर को भेजा लिगल नोटिस

हिमाचल को ड्रग्स का गढ़ बताने वाली उर्मिला मातोंडकर के खिलाफ धर्मशाला के एडवोकेट ने उर्मिला के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत उन्होंने अभिनेत्री को लिगल नोटिस भेज दिया है। इसमें लिखा है कि हिमाचल की छवि धूमिल करने पर वे दीवानी और फ़ौजदारी मानहानि का दावा ठोकेगें।

धर्मशाला के अधिवक्ता विश्व चक्षु का कहना है कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश मात्र देवभूमि ही नहीं देश और विश्वभर में वीरभूमि के नाम से भी जानी जाती है। प्रदेश के वीरों ने हमेशा देश की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। वहीं देश और हिमाचल की बेटी कंगना रनौत ने सुशांत मर्डर, बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर खुलासे किए तो महाराष्ट्र सरकार ने अंसवैधानिक कार्रवाई की। जिसका पूरे देश में विरोध हो रहा है। जबकि हिमाचल की बेटी कंगना को सभी लोग खुले दिल से समर्थन कर रहें हैं। ऐसे में बॉलीवुड में महाराष्ट्र सरकार की कठपुतली इस तरह की ओछी हरक़तें कर रही है। हिमालय के मुकुट वाला हिमाचल पूरे देश का सिरमौर है। ऐसे में देश और प्रदेश के लिए ऐसी बयानबाजी कतई बर्दास्त नहीं की जाएगी।

गौरतलब है कि एडवोकेट विश्व चक्षु ने कोरोना फैलाने को लेकर चीन के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय कोर्ट ऑफ जस्टिस नीदरलैंड में भी मामला दर्ज करने के लिए प्रपत्र दायर किया है। साथ ही भारतीय सेना को लेकर दिए गए विवादित बयान पर कन्हैया कुमार के खिलाफ धर्मशाला न्यायालय में मामला चल रहा है जिसके अधिवक्ता भी विश्व चक्षु ही हैं।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

1 hour ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

2 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

2 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

2 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

3 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

3 hours ago