Categories: हिमाचल

अंब-गगरेट में नील गायों का आतंक, आलू और मक्की फसलों के भारी नुकसान से किसान परेशान

आजकल इन दिनों सोमभद्रा-स्वां नदी तट समीप जंगली नील गायों का आतंक मंडराया हुआ है। नील गायों का झुंड शाम को और रात को किसानों की फसलों पर आक्रमण कर आलू-सब्जियों और मक्की की फसलों को बेरहमी से चट कर रहा है। किसान इन नील गायों के आक्रमणों से परेशान और बदहाल हो गये है। स्थानीय कई किसानों ने बतलाया कि उन्होंने तो नील गायों की उजाड़ के चलते सब्जियां और मक्की-गेहुं की फसलों को उगाना बंद करके फल उत्पादन अपनाया है।

वहीं, किसानों का कहना है की छोटे-छोटे फल के पेड़ों पर भी नील गायों का काफिला धावा बोल देता है। स्थानीय राई परिवारों (सब्जियां उत्पादक परिवार) किसानों और जिला प्रशासन से नील गायों के आंतक से किसानों की फसलों को बचाने के ऐहतियातन प्रबंधन तलाशने की पुरजोर मांग की है। इस बारे किसानों की एक सर्व सम्मत राय है कि अंब-गगरेट में जंगली नील गायों के लिए एक अभयारण्य बनाया जाए। कुछ किसानों और प्रबुद्ध वर्ग का कहना है कि जंगली नील गायों का बहुधा छुपे होने का मूल स्थान सोमभद्रा-स्वां नदी के किनारे और बंजर भूमि की झाड़ियां, बीहड़-बेले है। इस हजारों एकड़ सरकारी जमीन समीप सोमभद्रा -स्वां नदी में नर और मादा नील गायों के झुंड दिन में छुपे रहते हैं।

वहीं, रात के दस्तक देते ही अंब-गगरेट के किसानों के खेतों को उजाड़ करने का आक्रमण तेज हो जाता है। इन किसानों और प्रबुद्ध वर्ग की राय है कि सोमभद्रा-स्वां नदी में झील निर्माण से एक पंथ दो काज सम्पन्न करवाये जा सकते हैं। सोमभद्रा-स्वां नदी के भू-भाग पर एक लम्बी और ऊंची झील का निर्माण और चारों तरफ से इसका सुरक्षात्मक सीमांकन करने से नील गायों का आतंक खुद ही समाप्त हो जायेगा।

नील गायों को जब सोमभद्रा-स्वां में छिपने की कोई जगह नहीं मिलेगा तो नील गायों का यहां से अन्यत्र पलायन हो जायेगा। झील निर्माण से अंब-गगरेट समेत समूचे जिला ऊना के लिए पर्यटन स्थल विकसित करवाने को भी बढ़ावा मिलेगा। और लोगों ने सरकार से आग्रह किया है कि किसानों को नील गायों के फसलों को उजाड़ से बचाने हेतु शीघ्रातिशीघ्र समाधान खोजना चाहिए ताकि किसानों को राहत मिल सके।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

3 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

4 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

4 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

4 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

5 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

5 hours ago