Follow Us:

मंडी हादसे के बाद HRTC ने लिए अहम फैसला, कच्ची सड़कों पर रात को नहीं चलेंगी बसें

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हिमाचल में लगातार हादसे का शिकार हो रही एचआरटीसी और निजी बसों को देखते हुए परिवहन निगम(HRTC) ने अहम फैसला लिया है। निगम ने पहाड़ो की रानी कहे जाने वाले शहर शिमला में 65 बस रूटों को संवेदनशील घोषित कर दिया है और कच्ची सड़कें होने के कारण रात को चलने वाली बसों पर रोक लगा दी है। यह रोक स्पेशल बरसात के चलते लगाई गई है।

निगम के मुताबिक, रात के समय भूस्खलन का खतरा अधिक रहता है इसलिए रूटों को बंद कर दिया गया है। निगम की ओर से लिय़ा गया यह फैसला केवल लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। यह सारी जानकारी परिवहन मंत्री जीएस बाली ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर की है।

इसके साथ ही बाली ने लिखा है कि चालकों को निर्देश दिए गए हैं कि जहां कच्ची सड़कें हैं और भूस्खलन का खतरा है, वहां पर अपने विवेक के अनुसार चालक बस ले जा सकता है। अगर उसे लगता है कि आगे नहीं जाना चाहिए तो वो ऐसा कर सकता है। बरसात खत्म होने तक कच्ची सड़कों पर कोई बस सेवा नहीं दी जाएगी।