हिमाचल

फर्जी डिग्रियों के बाद पेपर लीक घोटाले से हिमाचल के माथे पर लगा एक और कलंक: शांता

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार प्रदेश में हो रहे फर्जीवाड़ों पर चिंता जाहिर की है। शांता ने कहा कि देवभूमि हिमाचल में 43 हजार फर्जी डिग्रियां बिकने का कलंक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। 43 हजार डिग्रियां करोड़ों रुपये में बिकी। हिमाचल में भी हजारों लोगों ने डिग्रियां खरीदीं। कई साल तक यह घोटाला होता रहा। हैरानी की बात यह है कि पुलिस और सरकार को भी इसका पता नहीं लगा।

उन्होंने कहा कि हजारों लोगों ने डिग्रियां खरीदी। सैकड़ों घरों में चर्चा हुई होगी। पुलिस में गुप्तचर विभाग का यही काम होता है कि इस प्रकार के होने वाले अपराध का पता करें। यह भी अपने आप में एक बड़ा घोटाला है कि हिमाचल में इतना बड़ा महापाप और महा अपराध सालों तक होता रहा लेकिन सरकार को कोई पता नहीं चला।

शांता ने कहा कि यह सोचकर भी डर लग रहा है कि कहीं जनता भी इस भ्रष्टाचार में शामिल तो नहीं हो गई। सैकड़ों लोगों को फर्जी डिग्रिां बिकने का पता लगा होगा। उन में एक भी ऐसा ईमानदार देशभक्त नहीं था जो इस अपराध की सूचना सरकार को देता। यह भी हो सकता है कि हिम्मत करके सूचना दी हो लेकिन भ्रष्टाचार के कारण उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई हो। उस समय के पुलिस गुप्तचर विभाग के प्रमुख को भी अपराधी बनाया जाना चाहिए। इस विभाग के पास लाखों रुपये इसी काम के लिए होते हैं। सैकड़ों कर्मचारी होते हैं वह भी बराबर अपराधी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस पेपर लीक घोटाले में हिमाचल प्रदेश के माथे पर एक और कलंक लगा है। रोज उसकी खबरें पढ़कर सिर शर्म से झुक जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बधाई दी कि उन्होंने इस मामले को सीबीआई को सौंपने का फैसला किया है।

शांता ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि भविष्य में हिमाचल प्रदेश का कोई भी विभाग अपने विभाग की भर्ती स्वंय न करे। यह काम करने के लिए प्रदेश में दो संस्थाएं पहले से स्थापित हैं। राजपत्रित कर्मचारियों के लिए हिमाचल प्रदेश पव्लिक सर्विस कमीशन और अन्य कर्मचारियों के लिए कर्मचारी चयन कमीशन है। सभी विभागों की भर्ती का काम इन दो संस्थाओं द्वारा ही करवाया जाए। इस फैसले से हर प्रकार के चयन में पारदर्शिता आएगी और किसी प्रकार के घोटाले की संभावना नहीं रहेगी।

शांता ने कहा कि पीएम मोदी शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए दिन रात परिश्रम कर रहे हैं। केंद्र सरकार पर पिछले 8 साल में कोई उंगली नहीं उठा सका। लेकिन पीएम मोदी सब जगह नहीं आएंगे। जनता को हर प्रकार का सहयोग देना होगा।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

7 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

7 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

7 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

7 hours ago

डीसी ने मुल्थान में प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, प्रबंधन को दिए निर्देश

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को मुल्थान में पन बिजली परियोजना से प्रभावित क्षेत्र का…

7 hours ago

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

23 hours ago