हिमाचल

कांग्रेस सरकार बनने के बाद सरकार को अस्थिर करने का कर रही है प्रयास

शिमला लोकसभा चुनावो को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस में आरोप प्रत्यारोपो का सिलसिला लगातार जारी है। कांग्रेस सरकार में हर्षवर्धन चौहान ने बीजेपी पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने महिलाओं को मिलने वाले 1500 को बंद करने का काम किया है। सरकार में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सरकार जनता से किए वायदों को लगातार पूरा कर रही है लेकिन भाजपा इसमें अडंगा लगाने का काम कर रही है।

वीओ:हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि 22 हजार पद अलग अलग विभागों में स्वीकृत किए गए हैं। पूर्व की सरकार में हमीरपुर चयन आयोग भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया था पैसे देकर नौकरियां दी जा रही थी जबकि गरीब बच्चों को नौकरी नहीं मिल पा रही थी। मुख्यमंत्री के ध्यान में आने के बाद इसे भंग किया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक साल एक लाख सरकारी नौकरियां देना संभव नहीं है लेकिन अलग अलग विभागों में नौकरियां दी जा रही हैं। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद बीजेपी सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं। राज्यसभा चुनावों में भी कुछ विधायको बीजेपी में गए हैं। उन्होंने कहा कि 62 सदस्यीय विधानसभा में 34 का आंकड़ा कांग्रेस के पास हैं। विपक्ष लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस लोकसभा की चारों सीटों पर जीत हासिल करेगी। दल बदल करने वाले लोगों को उनके विधानसभा क्षेत्र के लोग माफ नही करेंगे। पार्टी के साथ धोखा करने वालो को जनता माफ नही करेगी।

Kritika

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

18 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

18 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

19 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

19 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago