हिमाचल

हादसे के बाद मौके पर जाकर राहत कार्य में जुट गए हैं भाजपा नेता

  • भाजपा प्रदेश सरकार के साथ केंद्र को भेज रहे हैं सारी जानकारी : बिंदल

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से हुए हादसों के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल भी रामपुर के समेज में हुऐ हादसे के मौके पर जाकर ताजा हालातो का जायज़ा लेंगे. इससे पहले मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ राजीव बिंदल ने कहा इस संकट की घड़ी में भाजपा प्रदेश सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है.

जेपी नादानी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी मुख्यमंत्री से फोन पर बात करते हुए उन्हें आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि आपदा के तुरंत बाद भाजपा नेता मौके पर पहुंचकर हालातो का जायज़ा ले रहे हैं और जानकारी केंद्रीय नेतृत्व को प्रेषित की जा रही है.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ राजीव बिन्दल ने प्रदेश में बादल फटने से हुए नुकसान पर दुःख जताया. डॉ. बिंदल ने कहा कि बीते कल सुबह 8 बजे से ही भाजपा के नेता और कार्यकर्ता आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में लग गए हैं. उन्होंने कहा कि मण्डी जिला के पद्धर इलाके में बादल फटने की दुर्घटना के बाद भाजपा विधायक पूर्ण चंद ठाकुर तुरंत ही पैदल चलकर अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और लगातार वहीं पर रहते हुए राहत कार्यों में लगे हुए हैं.

वहीं पूर्व मंत्री गोविन्द ठाकुर अपनी टीम के साथ मनाली से लेकर कुल्लू, भूंतर, मनिकर्ण और मलाणा तक पहुंचे। इसके अलावा विधायक सुरेन्द्र शौरी, आनी के विधायक लोकेन्द्र कुमार और भाजपा नेता कौल नेगी भी मौके पर पहुंचे. डाॅ राजीव बिन्दल ने कहा की वह खुद भी रामपुर के समेज के रवाना होंगे. डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा संकट की घड़ी में सरकार के साथ करने से कंधा मिलाकर खड़ी है इसका आश्वासन राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने भी मुख्यमंत्री को दिया है. उन्होंने कहा कि घटना स्थल से आ रही तमाम जानकारी पार्टी के स्तर पर भी केंद्र को प्रेषित की जा रही है.

Kritika

Recent Posts

नही थम रहा मस्जिद विवाद, देवभूमि संघर्ष समिति की फ‍िर हुंकार, प्रदेश भर में प्रदर्शन

  Shimla:कथित अवैध मस्जिदों और मजारों के निर्माण पर रोक की मांग को लेकर देवभूमि…

22 mins ago

हिमाचल विश्वविद्यालय में हादसा: हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत

  Shimla: शुक्रवार देर रात हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एसबीएस हॉस्टल में छात्र के गिरने…

47 mins ago

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 12 एसडीएम समेत 29 एचएस अधिकारियों के तबादले

  Shimla: हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है।  कांग्रेस की सुक्‍खू  सरकार ने 12…

1 hour ago

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव के लिए एक करोड़, मंदिर में बड़ी एलईडी स्क्रीन से होंगे मां के दर्शन: बाली

  आरएस बाली ने की दूसरी सांस्कृतिक सन्ध्या की अध्यक्षता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में बड़ी…

1 hour ago

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

14 hours ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

16 hours ago