हिमाचल

उपचुनाव में हार के बाद जयराम तय नहीं कर पा रहे सरकार गिराने की अगली डेट

उपचुनाव में हार के बाद जयराम तय नहीं कर पा रहे सरकार गिराने की अगली डेट, अब निभाए सकारात्मक विपक्ष की भूमिका, नरेश चौहान बोले सुधीर शर्मा की अब बीजेपी में नेतृत्व की लड़ाई कर रहे बेबुनियाद बयानबाजी।

उपचुनावों के बाद हिमाचल में कांग्रेस विधायकों की संख्या 40 हो गई है। जनता ने भाजपा की राजनीति को पसंद नही किया है ऐसे में भाजपा को सरकार गिराने के सपने छोड़कर सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए यह बात शिमला में सीएम के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कही।

नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा ने बहुमत की सरकार को गिराने का प्रयास किया लेकिन फैसला जनता कि अदालत में गया जिसके बाद जनता ने कांग्रेस के पक्ष में फैसला सुनाया है। उन्होंने कहा कि सरकार साढ़े तीन साल चलेगी। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल के कार्यकाल में राजनीतिक, प्राकृतिक आपदा से जूझना पड़ा हैं।

प्रदेश की जनता ने 2022 में कांग्रेस के चालीस विधायकों को चुनकर भेजा और फिर ये आंकड़ा 40 हो गया। उन्होंने कहा कि अब जयराम ने सरकार बनाने की अगली डेट तय नहीं कि है। विपक्ष को सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने सुधीर शर्मा पर निशाना साधा और कहा की वे जीत के बाद मिडिया में बेबुनियाद ब्यानबाजी कर रहें हैं। उनकी भाजपा में नेतृत्व की लड़ाई शुरू हो गई हैं।

सीएम के दिल्ली दौरे को लेकर नरेश चौहान ने कहा की सीएम दिल्ली गए हैं और हिमाचल के हितों को प्रधानमंत्री और अन्य मंत्रियों के सामने रख रहें हैं ताकि प्रदेश को आर्थिक मदद मिल सके।

Kritika

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने पर्यटन परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां पर्यटन विभाग की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक…

15 hours ago

गैंगवार, नशे की तस्करी और मॉब लिंचिंग को सामान्य बात मानना शर्मनाक : जयराम ठाकुर

शिमला: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में मीडिया के प्रतिनिधियों बात करते…

15 hours ago

कर्मचारी हितैषी सरकार दबा रही कर्मचारियों की आवाज़: जयराम ठाकुर

हिमाचल विधान सभा मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में विपक्ष ने करुणामुक आश्रितों को…

15 hours ago

विधानसभा में उठा सांपों से काटने से हुई मौत के मुद्दा, केवल पठानिया ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत उठाया मामला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के दूसरे दिन सदन में नियम 62 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत कांगडा…

15 hours ago

राहुल गांधी के खिलाफ दुष्प्रचार पर शिमला सदर थाना में कांग्रेस लीगल सेल ने की शिकायत

राजधानी शिमला के सदर थाने में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एक…

15 hours ago

मानसून सत्र के दूसरे दिन विधानसभा के बाहर गरजे शारीरिक शिक्षक

बोले सरकार मांगे सुनने को तैयार नहीं डेमोक्रेसी का नहीं रह गया कोई मतलब, जला…

19 hours ago