Follow Us:

HC के आदेश के बाद सैहब कर्मियों की हड़ताल खत्म, कई काम पर लौटे

पी. चंद |

नगर निगम के फेल होने के बाद सोमवार को हाईकोर्ट के आदेशों के बाद सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी। हाईकोर्ट ने सैहब कर्मियों को तुरंत काम पर लौटने के आदेश दिए हैं। जिसके बाद शाम 4 बजे तक 442 में से 142 सैहब कर्मी काम पर लौट आए।

कोर्ट की कड़ी फटकार के बाद अब नगर निगम ने भविष्य में हड़ताल जैसी स्थित से निपटने के लिए ठोस इंतजाम करने का फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के मर्ज एरिया वार्डों में डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन का काम निजी हाथों में सौंपने का निर्णय लिया है। जल्द ही इसके लिए टेंडर कर दिए जाएंगे। इसके अलावा नगर निगम ने डंपर फ्री सिटी में एक बार फिर डंपर लगाने का भी फैसला किया है।

142 सैहब कर्मी लौटे काम पर : DC शिमला

DC शिमला रोहित जम्वाल ने कहा कि 142 सैहब कर्मी काम पर लौट आए हैं। कल से डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन का काम शुरू हो जाएगा। मर्ज एरिया में गारबेज कलेक्शन का काम निजी हाथों में सौंपने का फैसला लिया गया है। वैकल्पिक इंतजाम के तौर पर शहर में कुछ चिन्हित स्थानों पर दोबारा डंबर रखने और 178 गारबेज कलेक्शन प्वाइंट चिन्हित करने का भी निर्णय लिया है।