<p>पहाड़ी प्रदेश हिमाचल की आर्थिकी की रीढ़ माने जाने वाले सेब सीजन पर इस बार संकट के बादल मंडरा रहे है। कोरोना संक्रमण के चलते बागवानों को अपने सेब को मंडियों तक पहुंचाने की चिंता सता रही है। मज़दूरों के प्रदेश से पलायन ने इस चिन्ता में ओर अधिक इज़ाफ़ा कर दिया है। 15 दिन में सेब सीजन शुरू हो रहा है। ऐसे में सबसे बड़ी समस्या नेपाली मज़दूरों और सेब कार्टन की है। जो फ़िलहाल ज़रूरत के मुताबिक़ अभी नहीं है।<br />
<br />
बागवानों का कहना है कि सेब सीजन कुछ दिन बाद शुरू होने जा रहा है। लेकिन सरकार की ओर से उचित प्रबधं नहीं किए गए है। हर साल जिस मात्रा में कार्टन उपलब्ध होते थे इस बार नहीं हो पा रहे है। मज़दूरों का आना तो दूर जो मज़दूर प्रदेश में थे भी उनका का पलायन हो रहा है। बाग़बानों ने प्रदेश सरकार से मांग की है। उनके लिए समय रहते कार्टन और नेपाली मज़दूरों का प्रबंध किया जाए क्योंकि बागवानों की रोज़ी रोटी सेब की फ़सल पर ही निर्भर है।</p>
नगरोटा में 560 परिवारों को बांटे पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्र Dharamshala: मुख्यमंत्री ठाकुर…
मंडी: विश्व में धार्मिक पर्यटन में अपनी खास पहचान बना रहा मंडी जिल के पराशर…
Bilaspur:बिलासपुर के गोविंद सागर झील में शुक्रवार को छह सीटर शिकारा उतारा जाएगा, जो पर्यटकों…
Shimla: स्ट्रीट वेंडर पालिसी को हिमाचल में लागू करने के ताने बाने में कांग्रेस खुद…
चंबा: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तेलका में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में…
Jammu/Mandi: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हिमाचल के जोगिंद्रनगर का जवान शहीद हो गया है।…