Follow Us:

प्रदेश में 3 विधानसभा उपचुनावों में नामांकन वापसी के बाद अब 13 प्रत्याशी मैदान में

डेस्क |

हिमाचल प्रदेश में होने वाले 3 विधानसभा उपचुनावों में नाम वापसी के बाद देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर में 13 प्रत्याशी ही अब मैदान में रह गए हैं। देहरा में पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं हमीरपुर में निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप कुमार के नाम वापस लेने के बाद तीन और नालागढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी गुरनाम सिंह की नामांकन वापसी 10 जुलाई को के बाद पांच है तीनों सीटों प्रत्याशी मैदान में हैं।

वहीं तीनों सीटों पर मतदान पर 10 जुलाई को मतदान होना है। कांगड़ा के देहरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस से कमलेश ठाकुर, भाजपा से होशियार सिंह समेत निर्दलीय प्रत्याशी सुलेखा देवी, अरुण अंकेश स्याल और एडवोकेट संजय शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं।

हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से आशीष शर्मा, कांग्रेस डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, निर्दलीय प्रत्याशी नंदलाल शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस से हरदीप बावा, भाजपा से केएल ठाकुर, स्वाभिमान पार्टी से किशोरी लाल शर्मा के अलावा हरप्रीत सिंह और विजय सिंह निर्दलीय रूप से मैदान में हैं।