Categories: हिमाचल

AIDWA ने महिलाओं के मुद्दों को लेकर किया प्रदर्शन

<p>प्रदेश अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने आज महिलाओं के देशव्यापी आवाहन पर शिमला, कुल्लू, मंडी, सिरमौर और सोलन में महिलाओं के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि लॉकडाउन के दौरान भारत सरकार और प्रदेश की सरकार ने अपने एजेंडे को पास कर दिया है। सरकार ने देश में राशन वितरण प्रणाली को तहस नहस किया है। इस तालाबंदी के दौरान एपीएल&nbsp; के राशन में कटौती कर दी है और दामो में बढ़ोतरी कर दी है जिससे जो एपीएल का परिवार है उसे अपना जीवन यापन करने में बहुत ज्यादा दिक्कत आ रही है।</p>

<p>&nbsp;<br />
उन्होंने कहा कि मनरेगा को सरकार अभी&nbsp; पूरी तरह से लागू नहीं कर पाई है। इसके चलते गरीबों को अपने परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। सरकार इसे तुरंत लागू करें। लॉकडाउन के दौरान महिलाओं के ऊपर घरेलू हिंसा बहुत ज्यादा बढी है। सरकार इसमें तुरंत हस्ताक्षेप कर पीड़ित महिलाओं को संरक्षण दे। साथ ही देश और प्रदेश में जितने भी रेगुलर रोगी हैं उनका नियमित इलाज होना चाहिए। जबकि प्रदेश में यह देखा गया है कि जो नियमित&nbsp; रोगी है उनका भी इलाज नहीं ही रहा है। शिमला के एकमात्र शिशु एवं मातृ अस्पताल में डॉक्टरों के न होने के कारण गर्भवती महिलाओं को बहुत ही ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।</p>

<p>अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने सरकार से निवेदन किया है कि सरकार रोगियों और गर्भवती महिलाओं को इलाज देना सुनिश्चित करे। ताकि उनको परेशनियों का सामना न करना पड़े। प्रदेश में नियामित ओपीडी ना चलने के कारण कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। इस लॉकडाउन में कामकाजी महिलाओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। देश और प्रदेश में महिलाओं को गर्भनिरोधक की कमी होने के कारण अनवांछित गर्भ का सामना करना पड़ा है। सरकार को&nbsp; यह सामग्री भी मुफ्त में देनी चाहिए।</p>

Samachar First

Recent Posts

NPS कर्मचारियों को बड़ी राहत, 12% महंगाई भत्ता जारी करने के आदेश

NPS employees Himachal DA update: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत…

5 hours ago

Himachal: केंद्र से 1,479 करोड़ की अग्रिम किस्त, रफ्तार पकड़ेगा विकास

Festive financial boost for Himachal:  वित्तीय संकट से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार…

6 hours ago

Sirmour News: यमुना शरद महोत्सव में जस्सी और बब्बल मचाएंगे धमाल

Yamuna Sharad Festival 2024: नगर निगम पांवटा साहिब द्वारा आयोजित ‘यमुना शरद महोत्सव’ इस वर्ष…

10 hours ago

Kangra News: नकाबपोश ने दसवीं की छात्रा पर किया नुकीले हथियार से हमला

Masked Attacker Injured Schoolgirl: कांगड़ा के रक्‍कड़ में  एक दसवीं कक्षा की छात्रा पर अज्ञात…

10 hours ago

Hamirpur News: जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट शुरू, 220 खिलाड़ी दिखा रहे दम

District Athletics Meet:  गुरुवार दोपहर को हमीरपुर के सिंथेटिक ट्रैक पर जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट…

10 hours ago

8 घंटे की दंडवत यात्रा कर श्रद्धालु पहुंचे मां बाला सुंदरी के दरबार

  Prostration Journey to Mata Bala Sundari: हरियाणा के करनाल से श्रद्धालुओं का एक जत्था…

11 hours ago