Follow Us:

हिमाचल निवासी डॉ. पॉल ने संभाला नीति आयोग के सदस्य का कार्यभार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद पॉल ने शुक्रवार से नीति आयोग के सदस्य के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त डॉ. पॉल  हिमाचल जिला कांगड़ा के देहरा के रहने वाले है, जिन्होंने AIIMS जैसे उच्च संस्थान में लम्बे समय तक अपनी सेवाएं दी है। डॉ. पॉल को विश्व स्तरीय हेल्थ एक्सपर्ट माना जाता है, लेकिन अब उन्हें नीति आयोग का सदस्या बना दिया गया है।

गौरतलब है कि नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पानगड़िया ने प्रधानमंत्री को अपना त्याग पत्र सौंप दिया था। उसके बाद सरकार ने उनके स्थान पर अर्थशास्त्री डॉ. राजीव कुमार को नियुक्त किया था। साथ ही अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद पॉल को एक अन्य सदस्य के तौर पर भी नियुक्त किया है।