Follow Us:

HRTC उपाध्यक्ष अजय वर्मा को रंजन उपमन्‍यु ने दी बधाई, प्रदेशभर से शुभकामनाओं का सिलसिला जारी , सीएम और आरएस बाली का जताया आभार

HRTC Vice Chairman Appointment : हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अजय वर्मा को प्रदेशभर से बधाइयां मिल रही हैं।  शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में  कई गणमान्य व्यक्तियों और स्थानीय नेताओं ने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री स्व. शिव कुमार उपमन्यु के पुत्र रंजन उपमन्यु, राजीव उपमन्यु, राहुल उपमन्यु, लॉरेंस पब्लिक स्कूल शाहपुर के डायरेक्टर यतिन महाजन, ओम गर्ग, पूर्व प्रधान बिंदु राणा और एस.के. शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने अजय वर्मा को बधाइयां दीं और उनके कार्यकाल में HRTC के उन्नति की उम्मीद जताई।

अजय वर्मा ने जताया आभार


इस मौके पर अजय वर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और  कैबिनेट रैंक आर.एस. बाली का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें HRTC के उपाध्यक्ष के रूप में जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने निगम के विकास के लिए बेहतर योजनाओं और परिवहन सेवाओं में सुधार की प्रतिबद्धता दोहराई।

अजय वर्मा ने कहा कि HRTC यात्रियों को और अधिक सुविधाएं देने के लिए नई योजनाएं लागू करेगा। प्रदेश में बसों की स्थिति को सुधारने, रूटों का विस्तार करने और डिजिटल टिकटिंग जैसी सेवाओं को बेहतर बनाने पर उनका विशेष ध्यान रहेगा।

HRTC में विकास की उम्मीद


अजय वर्मा के इस पद पर नियुक्ति के बाद प्रदेश के लोगों में उम्मीद है कि HRTC की सेवाओं में सुधार होगा और यात्रियों को अधिक सुविधाएँ मिलेंगी। शाहपुर के स्थानीय लोगों और उनके समर्थकों ने इस नियुक्ति को प्रदेश के लिए एक सकारात्मक कदम बताया और आशा जताई कि अजय वर्मा अपने कार्यकाल में निगम को नई ऊँचाइयों तक ले जाएँगे।

इस अवसर पर शाहपुर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ सभी ने मिलकर अजय वर्मा को इस जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं।