Follow Us:

कांगड़ा के अजय HRTC निदेशक मंडल में नामित, उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

  • कांगड़ा के अजय वर्मा को HRTC के निदेशक मंडल में नामित किया गया

  • उन्हें उपाध्यक्ष (Vice-Chairman) पद की जिम्मेदारी सौंपी गई

  • नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी


Ajay Verma HRTC Vice-Chairman: हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के निदेशक मंडल में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कांगड़ा जिले के अजय वर्मा को HRTC के निदेशक मंडल में नामित किया गया है और उन्हें निगम का उपाध्यक्ष (Vice-Chairman) नियुक्त किया गया है।

राज्यपाल ने रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन एक्ट, 1950 की धारा 5(3) के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह निर्णय लिया। अजय वर्मा, पुत्र स्वर्गीय हरबंस लाल वर्मा, ग्राम छोटी हलेड़, टांडा रोड, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश निवासी हैं।

सरकार ने स्पष्ट किया कि यह नियुक्ति जनहित में की गई है और तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इससे हिमाचल पथ परिवहन निगम की प्रशासनिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी और सेवाओं में सुधार की संभावना बढ़ेगी। इस नियुक्ति को प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को अधिक प्रभावी और सुचारू रूप से संचालित करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।