हिमाचल

दो साल बाद खुले देश भर के सभी 288 तिब्बती बौद्ध मठ

मृत्युंजय पुरी। तिब्बत की स्वायत्तता के लिए पिछले 62 साल से भारत में मौन संघर्ष कर रहे बौद्ध भिक्षुओं के मठों के दरवाजे दो साल बाद खुल गए हैं। कोरोना महामारी का असर कम होने पर तिब्बती बौद्ध मठ पर्यटकों और आम लोगों के लिए खुले हैं। इस साल 3 मार्च को लोसर पर्व शुरू होने पर तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा का मंदिर पर्यटकों के लिए खोला गया था। इसके बाद खुद दलाईलामा करीब दो साल बाद पहली बार मंदिर में प्रवचन के लिए बाहर आए थे।

दलाईलामा के बाहर आने के बाद धर्मशाला में तिब्बत के तीसरे बड़े धर्मगुरु करमापा उग्येन त्रिनले दोरजे का बौद्ध मठ खुला। इसके साथ ही देश भर में निर्वासित तिब्बत सरकार के पास पंजीकृत करीब 288 बौद्ध मठों के दरवाजे पर्यटकों और आम लोगों के लिए खोल दिए गए। कोरोना काल में बंद होने के चलते कई बौद्ध मठ आर्थिक तंगी झेल रहे थे।

दलाईलामा के निजी सचिव सेटन सामदुप ने बताया कि मुख्य बौद्ध मंदिर खोल दिया गया है। मठों को खोलने का निर्णय मठ प्रबंधन लेते हैं। धर्मशाला स्थित निर्वासित तिब्बत सरकार में संस्कृति मंत्रालय की सचिव चेमी ला ने बताया कि देश भर में 288 तिब्बती बौद्ध मठ पंजीकृत है ।

सभी बौद्ध मठ खोल दिए गए हैं। तिब्बती सेटलमेंट के अधिकारी कुंगा सेरिंग ने बताया कि हिमाचल में सभी बौद्ध मठ दो साल बाद खुल गए हैं।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

20 mins ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

35 mins ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

47 mins ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

60 mins ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

2 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

  हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

2 hours ago