हिमाचल

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

 

शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को लेकर बनाई गई सात सदस्यीय कमेटी की पहली बैठक विधानसभा में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उद्योग एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने की। इस बैठक में शहरी विकास विभाग ने केंद्र सरकार की 2014 की स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी और हिमाचल प्रदेश सरकार की 2016 की नीति पर विस्तृत प्रेजेंटेशन दी।

कमेटी के अध्यक्ष हर्ष वर्धन चौहान ने बताया कि पहली बैठक में पक्ष और विपक्ष के वरिष्ठ सदस्यों ने अपने सुझाव दिए हैं। हालांकि, पॉलिसी को अंतिम रूप देने से पहले रेहड़ी-फड़ी वालों और आम जनता के सुझाव भी लिए जाएंगे। इसके लिए 15 दिन का समय निर्धारित किया गया है, जिसमें आम जनता और स्ट्रीट वेंडर्स के सुझावों को ध्यान में रखा जाएगा। अगली बैठक 4 नवंबर 2024 को आयोजित की जाएगी, जिसमें कानूनी और अन्य पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

3 hours ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

3 hours ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

3 hours ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

4 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

  हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

4 hours ago

पहले नवरात्र पर व्यापार मंडल ने लगाया खीर भंडारा, रामलीला शुरू

Hamirpur: शहर में आयोजित होने वाली रामलीला का मंचन व्यापार मंडल की तरफ से पहले…

4 hours ago