Follow Us:

कोरोना वायरस के चलते नाहन सहित सभी खेल के मैदान किये बंद

मनोज धीमान |

जिला सिरमौर में कोरोना वायरस से सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने अनेक महत्वपूर्ण सुरक्षा कदम उठाये हैं। इसके चलते जहां स्कूलों ,कॉलेजों में छुटियां की गयी हैं।

वहीं, धार्मिक स्थल भी बंद किये गए हैं। इसी कड़ी में आज उपायुक्त सिरमौर ने नाहन सहित जिला के सभी खेल मैदानों को बंद करने के तत्काल प्रभाव से आदेश दिए हैं और किसी भी प्रकार का कोई भी आयोजन अब मैदानों में नहीं हो पायेगा।

उपयुक्त डॉ आर  के परुथी ने बताया कि इस दौरान सभी खेल मैदानों की मरम्मत आदि ही किये जायेंगे। स्कूल, कॉलेज के कई बच्चे मैदानों में खेलते देखे जा रहे थे। इसी को लेकर ये आदेश जारी किये गए हैं। ताकि इस रोग से बचा जा सके।