हिमाचल

शिमला में भारी बर्फबारी से सभी मार्ग बंद, सड़कों से बर्फ हटाने का काम जारी

पहाडों की रानी शिमला की सुन्दरता और भी निखरकर सामने आती है जब ये सफेद बर्फ से ढक जाती है। शिमला में पिछले कल से लगातार बर्फबारी हो रही है और अब आम जनजीवन भी प्रभावित होने लगा है। शहर की सडकों पर बर्फ हटाने का काम जारी है मगर लगातार हो रही बर्फबारी से यातायात बहाल नहीं हो पा रहा। वहीं, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज बर्फबारी को देखते हुए शिमला मे जरूरी वस्तुओं की दुकाने खोलने का समय शाम 6 बजे तक बढाया है। गौरतलब है कि कोरोना नियमो के अनुसार रविवार को इन दुकानो का समय 8 से दोपहर 1 बजे तक सीमित कर दिया गया था।

वहीं, शिमला जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगभग सभी मुख्य मार्ग अवरुद्ध हैं। प्रशासन द्वारा बर्फ हटाने का कार्य जारी है। प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को गैरजरूरी यात्रा से बचने की अपील की गई है। बता दें कि शिमला के जाखू में अब तक डेढ फुट बर्फ पडी है। कुफरी ,खिड़की, खड़ापत्थर और नारकंडा में डेढ से अढाई फुट तक बर्फ की सतह बिछ चुकी है। जिला में अधिकतर क्षेत्रों मे बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटो में बर्फ गिरने का सिलसिला चलता रहेगा।

Samachar First

Recent Posts

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

4 hours ago

‘इमरजेंसी’ में होंगे बदलाव, सह-निर्माता ने हाई कोर्ट में जताई सहमती

  मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…

4 hours ago

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

5 hours ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

10 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

11 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

11 hours ago