Follow Us:

शिमला की सभी सड़कें यातायात के लिए बहाल: DC

पी. चंद, शिमला |

डीसी शिमला अमित कश्यप ने बताया कि शिमला शहर व शिमला ग्रामीण की सभी सड़कें सुचारू यातायात के लिए बहाल कर दी गई है। ठियोग क्षेत्र की भी सभी सड़कें सुचारू हैं। जबकि चैपाल में सभी मुख्य मार्ग खोल दिए गए हैं और 8 सम्पर्क मार्गों को खोलने का कार्य किया जा रहा है। रोहडू क्षेत्र में केवल 12 सम्पर्क मार्गों को खोलने का कार्य किया जा रहा है जबकि समस्त मुख्य मार्ग यातायात के लिए खोल दिए गए है। रामपुर क्षेत्र में भी समस्त मुख्य मार्गों पर यातायात सुचारू है 8 सम्पर्क मार्गों को खोलने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कुमारसैन में 3 सम्पर्क मार्ग अवरूद्ध है, जिन्हें बहाल करने का कार्य किया जा रहा है। शेष मुख्य मार्ग खोल दिए गए हैं तथा संपर्क मार्गों पर श्रमिक एवं मशीनरी तैनात कर दी गई है ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके। अति दुर्गम क्षेत्र डोडरा-क्वार उपमंडल में सड़क को बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।

डीसी ने बताया कि शिमला नगर, शिमला ग्रामीण, ठियोग, कुमारसैन, चैपाल व रामपुर में विद्युत आपूर्ति सामान्य है दुर्गम क्षेत्रों में बहाली का कार्य प्रगति पर है। अमित कश्यप ने बताया कि अति दुर्गम क्षेत्रों में खाद्य आपूर्ति का पर्याप्त भंडारण है तथा जिला प्रशासन किसी भी विकट परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार है।