Categories: हिमाचल

शिमला की सभी सड़कें यातायात के लिए बहाल: DC

<p>डीसी शिमला अमित कश्यप ने बताया कि शिमला शहर व शिमला ग्रामीण की सभी सड़कें सुचारू यातायात के लिए बहाल कर दी गई है। ठियोग क्षेत्र की भी सभी सड़कें सुचारू हैं। जबकि चैपाल में सभी मुख्य मार्ग खोल दिए गए हैं और 8 सम्पर्क मार्गों को खोलने का कार्य किया जा रहा है। रोहडू क्षेत्र में केवल 12 सम्पर्क मार्गों को खोलने का कार्य किया जा रहा है जबकि समस्त मुख्य मार्ग यातायात के लिए खोल दिए गए है। रामपुर क्षेत्र में भी समस्त मुख्य मार्गों पर यातायात सुचारू है 8 सम्पर्क मार्गों को खोलने का कार्य किया जा रहा है।</p>

<p>उन्होंने बताया कि कुमारसैन में 3 सम्पर्क मार्ग अवरूद्ध है, जिन्हें बहाल करने का कार्य किया जा रहा है। शेष मुख्य मार्ग खोल दिए गए हैं तथा संपर्क मार्गों पर श्रमिक एवं मशीनरी तैनात कर दी गई है ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके। अति दुर्गम क्षेत्र डोडरा-क्वार उपमंडल में सड़क को बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।</p>

<p>डीसी ने बताया कि शिमला नगर, शिमला ग्रामीण, ठियोग, कुमारसैन, चैपाल व रामपुर में विद्युत आपूर्ति सामान्य है दुर्गम क्षेत्रों में बहाली का कार्य प्रगति पर है। अमित कश्यप ने बताया कि अति दुर्गम क्षेत्रों में खाद्य आपूर्ति का पर्याप्त भंडारण है तथा जिला प्रशासन किसी भी विकट परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार है।</p>

Samachar First

Recent Posts

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

15 mins ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

  Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

1 hour ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

2 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

2 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

3 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

3 hours ago