Categories: हिमाचल

कोरोना मरीजों के लिए इलाज के साथ-साथ मनोरंजन का भी किया जा रहा इंतजाम: CMO कांगड़ा

<p>कोरोना महामारी के मुश्किल दौर में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के इलाज को दवाइयों सहित ऑक्सीजन के साथ-साथ मनोरंजन पर भी काम किया जा रहा है। जिससे कोरोना मरीजों को अच्छी ऊर्जा मिलने के साथ वह जल्द स्वस्थ हो सकें। इसी के चलते जिला डेडीकेटेड कोविड-19 अस्पताल धर्मशाला में कोरोना मरीजों के मनोरंजन के लिए टीवी लगाए जाएंगे।</p>

<p>गौरतलब है कि इससे पहले पहली लहर के समय भी कोरोना मरीजों की अस्पताल में डांस करते हुए और गीत गाते हुए की वीडियो वायरल हुई थी। लेकिन इस बार कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन की भी चिंता सता रही है। हालांकि समस्त विभाग व जिला प्रशासन की ओर से हर जरूरतमंद के लिए ऑक्सीजन की उचित व्यवस्था की जा रही है। बावजूद इसके भय के माहौल होने पर जिस मरीज को ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत नहीं है वह भी सिलेंडर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं जिसके कारण अधिक आवश्यकता वाले मरीजों को समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने में दिक्कत हो रही है।</p>

<p>मौजूदा समय में धर्मशाला अस्पताल में ही 160 कोरोना मरीजों को भर्ती किया गया है जबकि अब कैपेसिटी 175 बेड की कर दी गई है। जिसके लिए अस्पताल प्रबंधन के पास 240 बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर व एक सौ छोटे सिलेंडर उपलब्ध हैं। इसके अलावा धर्मशाला अस्पताल में ही स्थापित ऑक्सीजन प्लांट से 158 बेडों को डायरेक्ट सप्लाई जी जा रही। धर्मशाला कोविड-19 अस्पताल में लगातार हालात बेहतर किए जाने के प्रबंध भी किए जा रहे हैं।</p>

<p>वहीं, कोरोना मरीजों की लगातार खाने को लेकर शिकायतें मिल रही थी जिसे भी अब दुरुस्त करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ की नियुक्ति की गई है जो कि समय-समय पर मरीजों को गर्म खाना उपलब्ध करवाना सुनिश्चित कर रहे हैं । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गुरुदर्शन गुप्ता ने बताया कि कोविड-19 मरीजों को ऑक्सीजन और खाना सही समय पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। कोविड-19 मरीजों के मनोरंजन के लिए टीवी लगाने के साथ ही अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं जिससे मरीजों को मनोरंजन हो सके व सकारात्मक ऊर्जा के साथ जल्द स्वस्थ हो सकें।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल में 2 दिन बाद एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस:9-10 अक्टूबर को बारिश; बढ़ेगी ठंड, अभी तापमान सामान्य से ज्यादा

Shimla: हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे…

55 mins ago

Himachal: हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी अब सीधे बैंक खाते में मिलेगी

Himachal power subsidy:  हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी…

2 hours ago

Mandi News: नवरात्रों में माता बगलामुखी मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, भक्तों की मनोकामनाएं हो रही हैं पूर्ण

Baglamukhi Temple  : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…

2 hours ago

Pakistan News: शादी की मनाही पर लड़की ने परिवार को दिया जहर, 13 की मौत

Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…

2 hours ago

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अचानक किया IGMC शिमला का निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

CM Sukhu visits IGMC Shimla:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…

3 hours ago

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

20 hours ago