Categories: हिमाचल

108-102 एंबुलेंस कर्मियों ने हड़ताल वापस ली, कल से लौटेंगे काम पर

प्रदेश में बीते 10 दिन से चल रही 108, 102 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को खत्म हो गई। एंबुलेंस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पूर्ण चंद ने बताया कि एसीएस स्वास्थ्य, लेवर कमिश्नर, एनएचएम के निदेशक और एंबुलेंस कंपनी जीवीके के एमडी और डीसी शिमला के साथ हुई बैठक में कर्मचारियों की तीनों मांगे मान ली गई हैं। सहमति के तहत अब कर्मचारी रोजाना 8 घंटे ड्यूटी करेंगे। जीवीके ने जिन 63 हड़ताली कर्मियों को एस्मा लगाने के बाद काम से निकाला था, उन सभी को भी वापस बुला लिया गया है।

वहीं, स्वास्थय मंत्री विपिन परपार ने कहा कि उन्होंने एंबुलेंस कंपनी जीवीके के एमडी को निर्देश दिए थे कि वह हड़ताल पर गए कर्मचारियों के साथ बैठ कर समझौता करें। जिसके बाद बुधवार को एसीएस स्वास्थ्य विभाग बीके अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में हड़ताल वापस लेने पर सहमति बनी। वहीं, जीवीके कंपनी ने भी हड़ताल पर गए कर्मचारियों की मांगे मान ली हैं। इसके साथ ही स्वास्थय मंत्री ने कहा कि हड़ताल खत्म होने पर अब प्रदेश में एंबुलेंस सेवा के सुचारू होंने से लोगों को हो रही परेशानी से निजात मिलेगी।

इन मुद्दों हुई सहमति

20 जुलाई तक कर्मियों के सभी वेतन और भत्ते अदा किए जाएंगे। गुरुवार सुबह आठ बजे से सभी कर्मी काम पर लौट आएंगे। जाहिर है कि प्रदेश में चल रही हड़ताल से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि एंबुलेंस को चलाने कि लिए जीवीके ने 40 ड्राइवर नियुक्त किए थे, उन्हें समायोजित करने पर भी सहमति बनी है।

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

2 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

3 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

4 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

5 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

6 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

7 hours ago