Categories: हिमाचल

स्पेससूट का सही साइज नहीं मिलने पर NASA ने महिलाओं की स्पेसवॉक रद्द की

<p>अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने इस महीने की शुरुआत में ऐलान किया था कि 29 मार्च को पहली बार अंतरिक्ष में महिला अंतरिक्ष यात्री स्पेस वॉक करेंगी। पहला ऑल फीमेल स्पेसवॉक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री ऐनी मैकक्लेन और क्रिस्टीना कोच को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर करना था। हालांकि यह ऐतिहासिक स्पेसवॉक अब रद्द हो गया है। NASA की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार ऐसा एक महिला अंतरिक्ष यात्री के लिए बाहरी कपड़ों की कमी के कारण हुआ है।</p>

<p>एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि &quot;मिशन प्रबंधकों ने स्टेशन पर स्पेससूट की उपलब्धता न होने के कारण, इसे टालने का फैसला किया है। मैकक्लेन ने अपने पहले स्पेसवॉक के दौरान पाया कि मीडियम साइज का हार्ड अपर टोरसो अच्छे से फिट बैठता है। यह मुख्य रूप से स्पेससूट की शर्ट के तौर पर जाना जाता है। 29 मार्च, शुक्रवार तक केवल एक मीडियम साइज का हार्ड अपर टोरसो तैयार किया जा सकता है। इसे सिर्फ कोच पहनेंगी।&#39;</p>

<p>स्पेसवॉक के तहत अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष यान के बाहर काम करते हैं, जिसमें मरम्मत, ऑबजर्वेशन शामिल हैं। ऐसे में स्पेससूट एक बहुत महत्वपूर्ण चीज होती है। मैकक्लेन ने अपने आखिरी स्पेसवॉक की तस्वीरें ट्विटर पर साझा की हैं। हालांकि नासा के इस फैसले से सोशल मीडिया पर लोग खुश नहीं हैं। उनका कहना है कि NASA को इसका इंतजाम पहले से करना था।&nbsp; रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार 500 से अधिक लोग अंतरिक्ष में गए हैं, जिसमें केवल 11% महिलाएं हैं।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(401).png” style=”height:1200px; width:783px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

15 hours ago

हिमाचल में कांस्टेबल भर्ती: निगेटिव मार्किंग के साथ फिजिकल और लिखित परीक्षा में कड़ी शर्तें, विस्‍तार से जानें

Himachal:  हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…

16 hours ago

हिमाचल प्रदेश में तीन हादसों में दो की मौत, दो घायल

मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…

16 hours ago

Dharamshala News: महिला वर्ग में साधना व पुरुष वर्ग में अनीश रहे पहले स्थान पर

Mini Marathon Held in Dharamshala: वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत आज रविवार को धर्मशाला में…

17 hours ago

Mandi News: पुरुष वर्ग में बल्ह के 23 वर्षीय आशुतोष ने 18 मिनट में मैराथन पूरी कर बनाया रिकॉर्ड

  Mini Marathon Mandi: वन विभाग द्वारा 73वें वन्य सप्ताह के अंतर्गत रविवार को एक…

19 hours ago

Hamirpur News: आयुर्वेदिक अस्पताल में जल्द शुरू होगी टेलीमेडिसिन ओपीडी, मरीजों को घर बैठे मिलेगी चिकित्सा सुविधा

  Ayurvedic hospital telemedicine services: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में जल्द ही टेलीमेडिसिन ओपीडी की…

19 hours ago